General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

होली पर गढ़वा में गूंजेगी हंसी की फुहार

On: February 28, 2026 7:54 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

1 मार्च को सृजन साहित्यिक मंच का भव्य हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन

NewsUDI , गढ़वा :

होली के पावन अवसर पर गढ़वा में साहित्य और हास्य का संगम देखने को मिलेगा। सृजन साहित्यिक मंच, गढ़वा द्वारा आगामी 1 मार्च (रविवार) को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थानीय गोविन्द उच्च विद्यालय के मैदान में शाम 7 बजे से शुरू होगा।

मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से चर्चित कवि भाग लेंगे, जो अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे।

ये कवि करेंगे शिरकत :

  • शंकर कैमूरी – कवि एवं मंच संचालक ( बिहार)
शंकर कैमूरी
  • डॉ मनोज द्विवेदी , मधुर गीतकार – चन्दौली ( उप्र.)
डॉ मनोज द्विवेदी
  • पंकज प्रखर — ओज कवि – मऊ ( उत्तर प्रदेश)
पंकज प्रखर
  • पूनम श्रीवास्तव – कवयित्री – मिर्ज़ापुर ( उप्र)
पूनम श्रीवास्तव
  • प्रशांत बजरंगी (बनारस)

आदि शामिल हैं।

वार्षिक प्रतिवेदन से होगी शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सृजन साहित्यिक मंच के वार्षिक प्रतिवेदन और “शहरनामा” की प्रस्तुति से की जाएगी। इसके बाद कवि सम्मेलन का मुख्य सत्र प्रारंभ होगा।

आयोजकों ने गढ़वा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी आयु वर्ग के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर होली के इस साहित्यिक उत्सव का आनंद उठाने की अपील की है।

गढ़वा में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश