General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

भक्ति के रंग में रंगा कांडी प्रखंड का चेचरिया गांव : बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम कथा से हुआ मंगल गान

On: March 24, 2026 7:44 PM
Follow Us:
News udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : आस्था, अध्यात्म और उत्साह का अनूठा संगम इन दिनों कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव में देखने को मिल रहा है। नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है। 23 मार्च से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 27 मार्च तक चलेगा, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और श्रीराम कथा की गूंज से वातावरण पूरी तरह पवित्र हो गया है।

वैदिक अनुष्ठानों से शुद्ध हुआ वातावरण

महोत्सव के दूसरे दिन, मंगलवार (24 मार्च) को मंदिर परिसर में सुबह से ही आचार्यों द्वारा वैदिक कर्मकांड संपन्न कराए गए। मुख्य अनुष्ठानों में वेदी पूजन, अन्नाधिवास, जलाधिवास और फलाधिवास जैसे विधान शामिल रहे। इन धार्मिक प्रक्रियाओं के माध्यम से प्रतिमा और मंदिर की शुद्धि की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

थाना प्रभारी का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम का आयोजन समिति ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय (उर्फ विकास उपाध्याय) समेत गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद उपाध्याय, विद्यापति उपाध्याय, सुशील उपाध्याय उर्फ छोटन उपाध्याय और बीडीसी प्रतिनिधि लवकुश कुमार रवि, आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय उर्फ सोनू उपाध्याय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

भव्य कलश यात्रा से हुई थी शुरुआत

बता दें कि इस महोत्सव का आगाज सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। गाजे-बाजे के साथ निकले श्रद्धालु मझिआंव स्थित बूढ़ीखांड़ पहाड़ी बजरंगबली मंदिर पहुंचे। वहाँ मत्था टेकने के बाद उत्तरी कोयल और बांयी बांकी नदी के संगम पर वाराणसी के आचार्य रवि पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया और वहां से पुनः चेचरिया गांव स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर पहुंचे, जहां मंडप प्रवेश आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। जबकि शाम को वृंदावन से आए आचार्य प्रभु दास जी महाराज ने ‘शिव विवाह’ प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान शिव विवाह से संबंधित झांकी भी निकाली गई।


आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा : नोट कर लें शेड्यूल

आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि उत्सव अभी अपने शिखर पर पहुंचना बाकी है :

  • 25 मार्च (बुधवार): वेदी पूजन और विभिन्न प्रकार के अधिवास।
  • 26 मार्च (गुरुवार): सुबह 10 बजे से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ, भव्य नगर भ्रमण और शय्याधिवास।
  • 27 मार्च (शुक्रवार): मुख्य आयोजन – प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

अपील: आयोजन समिति ने चेचरिया और आसपास के सभी ग्रामीणों से इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश