General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.38 लाख से अधिक मामलों का निपटारा, मिला 4 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

On: March 15, 2026 12:27 AM
Follow Us:
Garhwa National Lok Adalat
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा :  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) रांची के तत्वावधान में शनिवार (14 March 2026) को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), गढ़वा द्वारा आयोजित इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। व्यवहार न्यायालय गढ़वा और अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय श्री बंशीधर नगर में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों मामलों का एक ही दिन में निष्पादन किया गया।

डिजिटल उद्घाटन और न्यायिक उपस्थिति

निरीक्षण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष (JHALSA) सुजीत नारायण प्रसाद ने जमशेदपुर से ऑनलाइन माध्यम से किया।

गढ़वा में उपस्थित मुख्य पदाधिकारी:

  • मनोज प्रसाद: अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गढ़वा।
  • मनोज चन्द्र झा: प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय।
  • दिनेश कुमार: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम)।
  • शिवनाथ त्रिपाठी: जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय)।
  • निभा रंजना लकड़ा: सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा।

14 पीठों का गठन : न्याय की चौखट पर हुआ समाधान

सचिव निभा रंजना लकड़ा के अनुसार, सफल आयोजन के लिए कुल 14 न्यायिक पीठों का गठन किया गया था, जिनमें निम्नलिखित पदाधिकारियों ने मामलों की सुनवाई की:

व्यवहार न्यायालय गढ़वा की पीठ:

  1. मनोज चन्द्र झा (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय)
  2. शिवनाथ त्रिपाठी (जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय)
  3. राजेन्द्र कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी)
  4. अनुलिका कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी)
  5. अभिनव त्रिपाठी (मुंसिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी)
  6. विनोद कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत)
  7. ओम प्रकाश पांडेय (अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम, गढ़वा)

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय श्रीबंशीधर नगर की पीठ:

  1. मनोज कुमार त्रिपाठी (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय)
  2. अरविन्द कच्छप (अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी)
  3. राजश्री अर्पणा कुजूर (न्यायिक दंडाधिकारी)

इसके अतिरिक्त, LADCS (लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम) की टीम से चीफ प्रविंद कुमार साहु, डिप्टी चीफ नित्यानंद दूबेअनिता रंजन, सदस्य सुधीर कुमार तिवारी, विजय कुमार तथा उत्तम भारती ने भी न्याय पीठ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

लोक अदालत की उपलब्धियां: आंकड़ों की जुबानी

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्रीमती निभा रंजना लकड़ा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कुल 14 पीठों (Benches) का गठन किया गया था । आज की लोक अदालत में निष्पादित मामलों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणीनिष्पादित मामलों की संख्या
नगर परिषद, उपभोक्ता एवं अन्य विभाग1,34,979
रेवेन्यू (राजस्व) मामले2,551
आपराधिक शमनीय (Compoundable) वाद322
बैंक से संबंधित मामले268
बिजली विभाग से संबंधित मामले167
कुटुम्ब न्यायालय (Family Court) मामले41
सिविल वाद 04
मोटरवाहन अधिनियम 03
कुल निष्पादित वाद1,38,447

राजस्व वसूली : इन मामलों के सफल निपटारे के माध्यम से कुल 4,07,58,563/- रुपये (चार करोड़ सात लाख अठावन हजार पांच सौ तिरसठ रुपये मात्र) के राजस्व की वसूली की गई।

संबंधित विडियो

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश