News UDI | गढ़वा : गढ़वा -शाहपुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलदाग मोड़ के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी बोलेरो एवं एक ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक किशोरी की हालत गंभीर पाई गई। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी की पहचान नीतू कुमारी (पिता स्वर्गीय उपेंद्र चौरसिया), निवासी मझिगांवां गांव, थाना भवनाथपुर के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज एमएमसीएच मेदिनीनगर में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मझिगांवां गांव से एक बारात पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापड़ा गांव जा रही थी। इसी दौरान जब बारातियों से भरी बोलेरो तिलदाग मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़वा में सड़क हादसा : तिलदाग मोड़ के पास बारातियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल
On: March 15, 2026 12:23 PM
--Advertisement Here--






