General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

खुशियां मातम में बदलीं : नवजात बेटी का चेहरा देखने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद NH-343 पर घंटों बवाल

On: March 21, 2026 7:37 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : कहते हैं कि अनहोनी कब दस्तक दे दे, कोई नहीं जानता। गढ़वा में एक ऐसा ही हृदयविदारक हादसा हुआ जहाँ एक घर में आई नन्ही परी की किलकारियां अभी गूंजी ही थीं कि पिता की मौत की खबर ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। एनएच 343 गढ़वा–अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोह गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।

तेज आंधी और अनियंत्रित ट्रक बना काल

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीतासोती गांव (टेनवर टोला) निवासी जितेंद्र राम (28 वर्ष) की पत्नी ने हाल ही में ऑपरेशन के बाद एक बेटी को जन्म दिया था। इसी खुशी में जितेंद्र अपने दो साथियों, विकेश कुमार (18 वर्ष) और प्रेम कुमार (19 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा शहर की ओर आ रहा था।

शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के कारण सोह गांव के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया था। गिरे हुए पेड़ के कारण जितेंद्र की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि जितेंद्र राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घंटों जाम रहा नेशनल हाईवे, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

शनिवार की सुबह जैसे ही यह खबर ग्रामीणों तक पहुँची, आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर ही सड़क जाम कर दी। लगभग तीन घंटे तक NH-343 पूरी तरह ठप रहा और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कुमार नरेंद्र नारायण मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया जा सका।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश