General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

भंडरिया और मंडरा गांव में संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, ग्रामीणों को निःशुल्क दवा वितरण

On: March 6, 2026 8:35 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

NewsUDI | Jharkhand: एसबीआई फाउंडेशन और रोज संस्था द्वारा संचालित संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में चलंत चिकित्सा वाहन के जरिए कांडी प्रखंड के ग्राम भंडारिया और ग्राम मंडरा में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जहां ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। शिविर के दौरान ग्राम भंडरिया में कुल 19 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से तीन लोगों का रक्त परीक्षण भी किया गया, जबकि ग्राम मंडरा में 11 महिला एवं पुरुष ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पहले छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें दूर स्थित स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी, लेकिन अब संजीवनी क्लिनिक के माध्यम से गांव में ही जांच और दवा मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। इस स्वास्थ्य सेवा अभियान में चिकित्सक डॉ. विजय गोस्वामी, फार्मासिस्ट राकेश कुमार, एएनएम प्रतिमा देवी, लैब तकनीशियन राहुल कुमार तथा चलंत चिकित्सा वाहन के चालक लक्ष्मीकांत पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे, ताकि दूरस्थ गांवों के लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ती रहे।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश