General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

कांगड़ा के स्कूल में मर्डर के बाद हिमाचल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, हर सरकारी विद्यालय में लगेंगे CCTV कैमरा

On: February 25, 2026 12:43 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--
हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। प्रतीकात्मक फोटो
  • सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
  • कांगड़ा के चनौर स्कूल घटना के बाद फैसला।
  • सुरक्षा व जांच में मदद मिलेगी, फंड स्कूल निधि से।

 हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्कूलों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के उप निदेशक व स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। कांगड़ा के चनौर स्कूल की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है।

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल परिसर में प्रमुख स्थानों जैसे मुख्य गेट व अन्य स्थान जहां से अवैध तरीके से प्रवेश करने की संभावना है उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए। यदि कोई अनहोनी घटना पेश आती है तो जांच में सहयोग मिल सके।

कई स्कूलों में चौकीदार नहीं

विभाग के अनुसार प्रदेश के कई स्कूल ऐसे हैं जिनमें पुरुष चौकीदार नहीं है। स्कूल में कंप्यूटर, आइटी लैब, आइसीटी लैब और अन्य महंगे उपकरण और संपत्तियां मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।

महत्वपूर्ण स्थानों पर लगेंगे कैमरे 

निर्देशों के तहत विद्यालयों के मुख्य प्रवेश द्वार तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि गतिविधियों की निगरानी की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना या सुरक्षा खतरे की स्थिति में जांच में सहायता मिल सके। विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों एवं क्लस्टर प्रमुखों को अपने-अपने विद्यालयों में उपलब्ध संचित स्कूल निधि से, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

चनौर स्कूल में हुई थी हत्या

कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा के तहत पड़ने वाले चनौर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 55 वर्षीय मिड-डे मील वर्कर सुलोचना देवी की हत्या की गई थी। स्कूल कैंपस में आकर हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया था। यह भी बड़ा कारण है कि विभाग ने सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

सावधान! ATM में कार्ड फंसते ही ‘फर्जी’ कस्टमर केयर ने लगाया चूना, गढ़वा में युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

News UDI

गढ़वा : मझिआँव में घरेलू कलह का खूनी अंजाम; विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

News UDI

हजारीबाग नरबलि कांड : कलयुगी मां ने बेटे की सेहत के लिए दी बेटी की बलि, तांत्रिक महिला और प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

news udi

पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन: आनंद अपहरण कांड के 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

News UDI

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आधी रात को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर अफीम तस्कर दबोचा, पंजाब भेजा जा रहा था 1.85 किलो माल