General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा DC की जनसुनवाई में ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन : दबंगों द्वारा जमीन कब्जा और राशन की हेराफेरी पर बरसे उपायुक्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

On: March 10, 2026 10:52 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त (DC) दिनेश यादव पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। राशन, पेंशन और आवास से लेकर सीएनटी (CNT) एक्ट की जमीन पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर मामलों को उपायुक्त ने न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि संबंधित पदाधिकारियों को कड़े लहजे में जांच और समाधान के निर्देश भी दिए।

कांडी प्रखंड भवन विवाद: “जनता की सुविधा सर्वोपरि”

फरियाद सुनते उपायुक्त

जनसुनवाई में कांडी की जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी ने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रस्तावित नए प्रखंड और अंचल कार्यालय भवन के निर्माण स्थल पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

  • शिकायत : वर्तमान में नया भवन कांडी बाजार से 10 किमी दूर ‘गरदाहा’ में प्रस्तावित है।
  • तर्क : कांडी की अधिकांश आबादी बाजार के समीप रहती है, ऐसे में इतनी दूर कार्यालय बनाना जनसुविधा के खिलाफ है।
  • मांग : उन्होंने बाजार के समीप खाली सरकारी जमीन का विवरण सौंपते हुए भवन वहीं बनाने और बेहतर प्रशासन के लिए कांडी को दो अलग-अलग प्रखंडों (कांडी और गरदाहा) में विभाजित करने की मांग रखी।

धूमकुड़िया भवन पर दबंगों का साया : ग्रामीणों ने मांगी सुरक्षा

फरियाद सुनते उपायुक्त

मेराल प्रखंड के कुसमही गांव से आए ग्रामीणों ने सामूहिक आवेदन देकर सनसनी फैला दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा द्वारा प्रस्तावित धूमकुड़िया भवन की जमीन पर कुछ स्थानीय दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और निर्माण कार्य रोक दिया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराए ताकि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके।

दिसंबर 2025 का राशन डकारने वाली डीलर पर गिरेगी गाज!

फरियाद सुनते उपायुक्त

धुरकी प्रखंड के सोनडीहा निवासी ग्रामीणों ने राशन वितरण में बड़ी धांधली की शिकायत की।

  • मामला : महिला समाख्या सोसाइटी की डीलर सोनिया देवी ने दिसंबर 2025 में लाभुकों का अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन राशन नहीं दिया।
  • स्थिति : शिकायत के बाद डीलर को निलंबित तो कर दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों को अब तक उस महीने का बकाया राशन नहीं मिला है। उपायुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द वितरण सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

तिलदाग में CNT एक्ट की जमीन पर कब्जा और धमकी

फरियाद सुनते उपायुक्त

गढ़वा प्रखंड के तिलदाग निवासी अशोक कुमार चौहान (अत्यंत पिछड़ी जाति) ने अपनी पुश्तैनी जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगाया।

  • आरोप : गांव के ही दबंग इस्माइल अंसारी और ग्यासुद्दीन अंसारी ने फर्जी कागजात बनाकर उनकी सीएनटी एक्ट वाली जमीन पर कब्जा कर लिया है।
  • खतरा : अशोक कुमार ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें जान-माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने अवैध निर्माण रोकने और अपनी जमीन की सुरक्षा की गुहार लगाई।

उपायुक्त का अल्टीमेटम : “कोताही बर्दाश्त नहीं”-

जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त दिनेश यादव ने जिले के विभिन्न कोनों से आए लोगों की समस्याओं जैसे—मुआवजा, बकाया मजदूरी, अतिक्रमण, रोजगार सृजन और पेंशन—को बारी-बारी से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का अंबार लगाने के बजाय उनका यथाशीघ्र निराकरण करें।

“प्रशासन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। जमीन कब्जा और राशन में गड़बड़ी जैसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”  — दिनेश यादव, उपायुक्त, गढ़वा

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश

News udi

गढ़वा : शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर मण्डल डैम परियोजना पर DC सख्त, बोले – ‘अगली बैठक तक 100% मुआवजा भुगतान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

news udi

गढ़वा : अनाथ बच्चों की सुध लेने आगे आया DLSA; 14 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की पहल