General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा: चरित्र पर शक में पति बना हैवान, ससुराल वालों के साथ मिलकर महिला को लहूलुहान कर घर से निकाला

On: March 11, 2026 9:04 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से घरेलू हिंसा का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ गांव में चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने न केवल अपनी पत्नी का सिर फोड़ दिया, बल्कि ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटकर घर से बाहर फेंक दिया।

विवाद की शुरुआत और हमला

पीड़िता 30 वर्षीय ममता देवी ने बताया कि उसका पति मनोज राम अक्सर उसके चरित्र पर शक करता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। मनोज ने ममता के पिता (अशर्फी राम, निवासी डंडई बाजार) को फोन कर चिल्लाते हुए वहां आने और अपनी बेटी को समझाने की बात कही।
जब ममता ने पति के इस व्यवहार और चिल्लाने का विरोध किया, तो आक्रोशित मनोज ने पास रखे पाइप के टुकड़े से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में ममता का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पूरे परिवार ने मिलकर ढाया जुल्म

आरोप है कि सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मारपीट में पति मनोज राम के साथ उसके पिता नाथुन राम और मां राधा देवी भी शामिल थे। इन तीनों ने मिलकर घायल ममता की बेरहमी से पिटाई की और उसे असहाय हालत में घर से बाहर फेंक दिया।

पड़ोसी महिला ने बचाई जान

खून से लथपथ ममता को सड़क पर पड़ा देख एक पड़ोसी महिला ने इंसानियत दिखाते हुए उसे अपने घर में शरण दी और तुरंत उसके मायके वालों को घटना की सूचना दी।

अस्पताल में चल रहा है इलाज

सूचना मिलते ही मायके वाले बालेखांड़ पहुंचे और ममता को डंडई स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

पुलिसिया कार्रवाई

इस मामले को लेकर पीड़िता ममता देवी ने डंडई थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और छानबीन में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

NEWS UDI

सावधान! पुराने मोबाइल के बदले स्टील के बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी, गढ़वा में DLSA ने ग्रामीणों को किया जागरूक

news udi

गढ़वा : ‘इश्क’ में खूनी खेल! हैदराबाद से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों का आरोप- जहर देकर मारा गया

news udi

मिनी गोवा’ में गूंजा योग का उद्घोष : खेल के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं को मिला मोबाइल के जाल से बचने का मंत्र

news udi

गढ़वा : सौतन बनी ‘खून की प्यासी’, बीच सड़क पर पहली पत्नी ने दूसरी को जमकर कूटा; अस्पताल में भर्ती

news udi

खाकी की आड़ में ‘ठगी’ का खेल : गढ़वा में चौकीदार ही निकला जालसाज, बहाली के नाम पर बेरोजगारों को लगाया चूना

news udi

गढ़वा होटल कांड : अब ‘अय्याशी’ पर प्रशासन का हंटर तैयार! SDM की थाना प्रभारियों को दो-टूक- ‘होटलों की कुंडली खंगालो, लापरवाही पर नपेंगे अफसर’