General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

मोबाइल पर बतिया रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर : नशे में धुत बाइक सवार समेत तीन घायल, एक की हालत नाजुक

On: October 19, 2026 11:13 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिले के सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य मार्ग पर कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव के समीप मिसिर बिगहा में सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे एक युवक को शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पैदलयात्री समेत बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शराब के नशे में धुत थे बाइक सवार

घायल विनायक साह

मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिर बिगहा गांव निवासी विजेंद्र प्रजापति का 22 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रजापति सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मोबाइल पर बात करते हुए भंडरिया गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग -कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. गुमानी साह के पुत्र विनायक साह (55 वर्ष) और सुरेश मेहता के पुत्र धर्मेंद्र मेहता (40 वर्ष) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति पूरी तरह शराब के नशे में थे और उनके थैले में भी शराब की बोतलें भरी हुई थीं। तेज रफ्तार और नशे के सुरूर में अनियंत्रित हुई बाइक ने पैदल जा रहे प्रेम प्रजापति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और खुद भी सड़क पर धड़ाम से गिर पड़े, जिससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही बिगड़ी स्थिति, एक हायर सेंटर रेफर

घायल धर्मेंद्र मेहता

घटना के बाद घायल प्रेम प्रजापति किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी घायलों का इलाज जारी है, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण विनायक साह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर नशे की हालत में ये लोग कहां से आ रहे थे और इस हादसे के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जनसुनवाई में खुलकर छलका आमजनों का दर्द, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

शहादत को सलाम : गढ़वा में 172 बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

गढ़वा में पुलिस संस्मरण दिवस : शहीद स्मारक पर नम हुईं आंखें, कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को दी गई सविनीत श्रद्धांजलि

झारखंड के गढ़वा में खूनी कुत्तों का दंगल! जर्मन शेफर्ड-लैब्राडोर पर छिड़ी जंग, मामला सीधे मुख्य सचिव तक पहुँचा

गढ़वा में एडवेंचर या लूट? वन भूमि पर अवैध बालू का महा-भंडार सीज, 500 डंपर बालू जब्त होते ही माफियाओं में मचा हड़कंप!

त्योहारी सीजन से पहले बड़ा एक्शन : श्री बंशीधर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 55 किलो मिलावटी और एक्सपायरी मिठाइयां मौके पर नष्ट!