General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

SP का एक्शन : गढ़वा में पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले, रमकंडा और चिनियां को मिले नए थाना प्रभारी

On: April 8, 2026 10:38 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP), गढ़वा अमन कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश (संख्या- 337/2026) के अनुसार, कुल 9 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।

SP ने कड़ा निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी अगले 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपेंगे।

किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी? (पूरी लिस्ट)

तबादले की सूची में थाना प्रभारियों से लेकर पुलिस केंद्र के अधिकारी तक शामिल हैं। नीचे देखें पूरी विवरणी :

क्र.सं.पदाधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनकहाँ भेजे गए (नया पदस्थापन)
1पु०अ०नि० मुकेश कुमारगढ़वा थानाथाना प्रभारी, रमकंडा थाना
2पु०अ०नि० अमित कुमारथाना प्रभारी, चिनियांभवनाथपुर थाना
3पु०अ०नि० बिक्कू रजकभवनाथपुर थानाथाना प्रभारी, चिनियां थाना
4पु०अ०नि० सुरेन्द्र सिंह कुंटियापुलिस केंद्र, गढ़वागढ़वा थाना
5पु०अ०नि० दिनेश सिंहपुलिस केंद्र, गढ़वागढ़वा थाना
6स०अ०नि० अशोक कुमार चौधरीरमना थानाडंडा थाना
7स०अ०नि० नागेन्द्र कुमार दुबेडंडा थानानगर उंटारी थाना
8स०अ०नि० अंजनी कुमारनगर उंटारी थानापुलिस केंद्र, गढ़वा
9स०अ०नि० संजय पासवानपुलिस केंद्र, गढ़वारमना थाना

प्रशासनिक सतर्कता

इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गढ़वा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर) और संबंधित अंचल निरीक्षकों को भेज दी गई है। SP ने स्पष्ट किया है कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनहित में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा में ‘सड़क’ बनी मंडप, थाना गेट पर प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी; होटल में छापेमारी के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा!

news udi

गढ़वा में ‘द रिलैक्स स्पा’ पर SDM का बड़ा एक्शन : छापेमारी से पहले बोर्ड हटाकर भागे संचालक, छत के रास्ते अंदर घुसी टीम, सेंटर सील

news udi

अब डिजिटल होगा देश का भाग्य : गढ़वा में जनगणना 2027 का बिगुल, मोबाइल एप से होगा डेटा संग्रहण

News UDI

गढ़वा में गोवंश तस्करी पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: एसडीएम की दो टूक—नियम मानें वरना बंद होगा बाजार!

news udi

गढ़वा का ‘पाप लोक’ उजागर : होटल मैनेजरों समेत 6 आरोपी पहुँचे जेल, मालिकों पर FIR; अब चलेगा नगर परिषद का डंडा!

news udi

गढ़वा पुलिस की बड़ी कामयाबी : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, गहने और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार