General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा का ‘पाप लोक’ उजागर : होटल मैनेजरों समेत 6 आरोपी पहुँचे जेल, मालिकों पर FIR; अब चलेगा नगर परिषद का डंडा!

On: April 7, 2026 10:34 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय के होटलों में चल रहे ‘देह व्यापार’ के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक प्रहार किया है। सोमवार को हुए मेगा ऑपरेशन के बाद आज (मंगलवार) पुलिस ने होटलों के मैनेजरों और ग्राहकों सहित 6 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिकों और संचालकों सहित 12 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।


जेल भेजे गए अभियुक्तों का विवरण (नाम और पता):

पुलिस ने जांच के बाद जिन 6 लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है, उनका विवरण इस प्रकार है :

  1. सोरख पासवान (मैनेजर, होटल SNC) :  ग्राम- गुरूर, थाना- भवनाथपुर, जिला- गढ़वा।
  2. मनोज कुमार (मैनेजर, होटल RDS) : मोहल्ला- संघत, जिला मुख्यालय- गढ़वा।
  3. अफरीदी आलम : सोनपुरवा, गढ़वा।
  4. आशुतोष कुमार :   दुद्धी, जिला- सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।
  5. धर्मेंद्र कुमार :  ग्राम- चंद्रपुरा, थाना- मझिआंव, जिला- गढ़वा।
  6. विकास कुमार : ग्राम- अचला नावाडीह, थाना + जिला – गढ़वा।

मालिकों पर भी कसा शिकंजा : इन पर दर्ज हुई FIR

प्रशासन ने केवल कर्मियों पर ही नहीं, बल्कि इस अनैतिक धंधे से मुनाफा कमाने वाले मालिकों पर भी कड़ा प्रहार किया है। होटल SNC के मालिक, होटल RDS के मालिक व संचालक, और होटल तिवारी इन के मालिक व मैनेजर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा, होटल में फर्जी नाम (रूपेश साह) से ठहरे ऊंचरी निवासी फुजैल रहमान को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है।


छापेमारी की बड़ी बातें : जहाँ मर्यादा हुई शर्मसार

सोमवार सुबह 7 बजे जब पूरा शहर जाग ही रहा था, तब SDO संजय कुमार और SDPO नीरज कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटलों को चारों तरफ से घेर लिया था।

  • होटल RDS : यहाँ से सर्वाधिक 16 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश के आशुतोष कुमार के पास से कई आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं।
  • होटल SNC : यहाँ नाबालिगों को कमरा उपलब्ध कराया गया था, जो कानूनन बेहद गंभीर अपराध है।
  • होटल तिवारी इन : यहाँ से पुलिस ने 3 जोड़ों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान एक युवक खिड़की से कूदकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

होटलों पर लटकी ‘बुलडोजर’ की तलवार

SDO संजय कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई सिर्फ होटल को सील करने तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आदेश दिया है कि इन होटलों के नक्शे और बिल्डिंग बायलॉज की बारीकी से जांच की जाए।

“यदि निर्माण स्वीकृत नक्शे के खिलाफ मिला, तो प्रशासन इन होटलों को ध्वस्त (Demolish) करने में कोई कोताही नहीं बरतेगा।”


एसपी की दो टूक : “कानून का खौफ जरूरी”

news udi

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा कि होटलों को ‘अय्याशी का अड्डा’ बनाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य सफेदपोशों और बिचौलियों की पहचान की जा रही है। पकड़े गए नाबालिगों को उनके माता-पिता की मौजूदगी में काउंसलिंग के बाद सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई से पूरे शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Visual

news udi

news udi

news udi

news udi

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी