General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : दूल्हे को चश्मा पहनाने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

On: April 28, 2026 6:04 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दूल्हे को जबरन चश्मा पहनाने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा दक्षिण गांव निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है।


घटना 27 अप्रैल की रात की है, जब सोनडीहा से रारो गांव बारात गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनवासे में नाश्ते के बाद दूल्हे के ममेरे भाई रविंद्र यादव दूल्हे को जबरन चश्मा पहनाने की कोशिश कर रहे थे। दूल्हे के बार-बार मना करने के बावजूद जब रविंद्र नहीं माना, तो वहां मौजूद मुकेश यादव ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था।


आरोप है कि कुछ देर बाद रविंद्र यादव ने मुकेश को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में मुकेश को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।


मृतक के परिजनों ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज निवासी आरोपी रविंद्र यादव के खिलाफ धुरकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इस घटना के बाद मृतक के गांव सोनडीहा में शोक की लहर है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम