General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में एम्बुलेंस कर्मचारियों का हुंकार : संगठन की मजबूती और आर-पार के आंदोलन को लेकर हुई रणनीतिक बैठक, नई जिला टीम का गठन

On: September 14, 2026 8:39 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ, गढ़वा जिला इकाई की एक बेहद महत्वपूर्ण एवं निर्णायक बैठक रविवार, 13 सितंबर 2026 को सदर अस्पताल, गढ़वा के प्रांगण में संपन्न हुई। संघ के प्रदेश सह-गढ़वा जिला अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी की अध्यक्षता एवं जिला सचिव श्री रितेश रंजन के कुशल संचालन में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन के सुदृढ़ीकरण और आगामी चरणबद्ध आंदोलन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

संगठन को धार देने और हक की लड़ाई का शंखनाद

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुटता का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के शोषण के खिलाफ और उनकी न्यायसंगत मांगों को मनवाने के लिए संघ अब शांत नहीं बैठेगा। प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने, कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण मगर बेहद प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नई जिम्मेदारियां तय

संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों का चुनाव कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

  • उपाध्यक्ष: एम.डी. बिस्मिल्ला अंसारी
  • उपसचिव: श्री अमरेंद्र पाण्डेय एवं श्री हरिदर्शन कुमार रवि
  • कार्यालय मंत्री: श्री लक्ष्मी चौधरी, श्री प्रवेश प्रजापति एवं श्री अनुज कुमार
  • मीडिया प्रभारी: श्री विक्की चौधरी एवं श्री राजेश कुमार

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के समर्पित पदाधिकारी एवं कर्मचारी—आलोक कुमार, गोल्डन अंसारी, प्रवेश कुमार, ललन चौधरी, चंदन कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, सुमन ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, संतोष यादव, मिथलेश यादव, गौरीशंकर सहित बड़ी संख्या में एम्बुलेंस कर्मी मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने, अधिकारों की रक्षा करने और आगामी आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का बुलंद संकल्प लिया।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

​बाबू दिनेश सिंह विवि में MACT व JJ Act पर कार्यशाला : न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बोले- ‘कानून की पढ़ाई को समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का जरिया बनाएँ विद्यार्थी’

गढ़वा में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन : 1,41,463 मामलों का निष्पादन, ₹3.61 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि तय

गढ़वा : पांच सूत्री मांगों को लेकर सवर्ण एकता मंच का एक दिवसीय धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मझिआंव की बेटी मीनाक्षी ने नीट में रचा इतिहास, रिम्स रांची में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

खौफनाक बेवफाई: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची कत्ल की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; पिकअप से कुचलवाकर दी दर्दनाक मौत!

गलत इंजेक्शन से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दवा दुकान बंद कर संचालक फरार