General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पुलिस कैंटीन और रेस्टोरेंट्स में छापेमारी; पनीर के सैंपल जब्त

On: April 29, 2026 10:12 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा :  29 अप्रैल 2026 को जिला प्रशासन ने मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने शहर के विभिन्न होटलों और कैंटीन का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस कैंटीन में मिला उल्लंघन, बिना लाइसेंस चल रहा था संचालन

निरीक्षण की शुरुआत समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन से हुई। जाँच के दौरान वहां साफ-सफाई तो संतोषजनक पाई गई, लेकिन टीम तब हैरान रह गई, जब पता चला कि कैंटीन बिना किसी वैध खाद्य लाइसेंस (FSSAI License) के संचालित हो रही थी। अधिकारी ने संचालक को कड़ी हिदायत देते हुए तत्काल लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक नष्ट, पनीर के नमूने लिए गए

जाँच टीम इसके बाद गढ़वा शहर के चिनियाँ रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट पहुँची। यहाँ भारी अनियमितता देखने को मिली :

  • एक्सपायर्ड स्टॉक : फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्डड्रिंक पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।
  • सैंपल लैब भेजे : यहाँ से पनीर का नमूना लेकर जाँच के लिए लैब भेजा गया है।
  • बिना लाइसेंस : यह रेस्टोरेंट भी बिना लाइसेंस के चलता पाया गया।

इसके अलावा, शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल की भी जाँच की गई, जहाँ से पनीर के सैंपल संग्रहित किए गए और मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

7 दिनों का अल्टीमेटम

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने सख्त लहजे में कहा कि जन-स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“जिन भी प्रतिष्ठानों के पास लाइसेंस नहीं है, उन्हें 7 दिनों का नोटिस थमाया गया है। यदि निर्धारित समय के भीतर लाइसेंस नहीं लिया गया और एक्सपायर्ड सामान पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम