General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में मातम में बदलीं ‘छेका’ की खुशियां : मैजिक-ऑटो की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 12 से अधिक घायल, मचा कोहराम

On: May 11, 2026 7:15 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : खुशियां कब मातम में बदल जाएं, कोई नहीं जानता।  श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर दहेड़िया गांव के पास एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक शादी के ‘छेका’ कार्यक्रम में जा रहे परिवार की ऑटो और सामने से आ रही मैजिक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

तेज रफ्तार ने उजाड़ दिया घर

जानकारी के अनुसार, केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी विकास उरांव की शादी श्री बंशीधर नगर के कुंबा गांव निवासी बालरूप उरांव की पुत्री से 14 मई को होनी तय हुई है। रविवार को लड़का पक्ष के लोग बेहद उत्साहित होकर ऑटो में सवार होकर लड़की के घर ‘छेका’ की रस्म निभाने जा रहे थे। इसी दौरान दहेड़िया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान टूटा दम

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में मैजिक चालक इंद्रजीत गुप्ता (35 वर्ष), छाताकुंड निवासी अवधेश उरांव (32 वर्ष) और मनबोध उरांव का 12 वर्षीय पुत्र अजय कुमार शामिल हैं। अवधेश और अजय की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई, वहीं इंद्रजीत गुप्ता ने गढ़वा सदर अस्पताल से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मेदिनीनगर ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल और अस्पताल की स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल (जिन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया) :

  1. बिट्टू सिंह
  2. संतोष चेरो
  3. लालमोहन यादव
  4. मुनिका कुमार
  5. कमलेश यादव
  6. टिंकू उरांव

अन्य घायल (जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल श्रीबंशीधर नगर में जारी है) :

  • लवकुश कुमार
  • आमोद सिंह
  • दीपक कुमार
  • अंकुश कुमार
  • शिवकुमार उरांव

शादी के घर में पसरा सन्नाटा

जिस घर में 14 मई को शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब अपनों की मौत पर चित्कार सुनाई दे रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने न केवल दो परिवारों को बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर