General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन: आनंद अपहरण कांड के 8 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

On: April 1, 2026 9:24 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | पलामू : पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर में बीते दिनों हुए सनसनीखेज अपहरण प्रयास और हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (SP) रिष्मा रमेशन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात सद्दाम कुरैशी समेत गिरोह के 8 शातिर अपराधियों को दबोच लिया है। अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो बरामद की गई है।

क्या था मामला?

बीती 30 मार्च 2026 को भट्ठी मोहल्ला के पास सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार रवि का अपहरण करने की कोशिश की थी। जब आनंद ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में शहर थाना में कांड संख्या 116/26 दर्ज की गई थी।

रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रिष्मा रमेशन ने शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर JH01 GJ 3950) में सवार होकर जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं।

पुलिस टीम ने तत्काल बिस्फुटा चौक के पास रेलवे अंडरपास के नजदीक चेकनाका लगाया। 31 मार्च की रात करीब 10:45 बजे जैसे ही संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुँची, पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 8 अपराधियों को धर दबोचा।


गिरफ्तार अपराधियों का प्रोफाइल

पकड़े गए सभी अपराधी मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं और इनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सद्दाम कुरैशी (पिता- स्व० मासूक कुरैशी, कसाई मोहल्ला)
  2. छोटू चंद्रवंशी (पिता- गोपाल चंद्रवंशी, भट्ठी मोहल्ला)
  3. सूरज चंद्रवंशी (पिता- स्व० बसंत चंद्रवंशी, बेलबाटीका)
  4. रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा (पिता- दिलीप राम, कुण्ड मोहल्ला)
  5. वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया (पिता- वकिल अहमद, कसाई मोहल्ला)
  6. वशीम अकरम (पिता- गुलाम रब्बानी, पहाड़ी मोहल्ला)
  7. रौशन चंद्रवंशी (पिता- लक्ष्मीनारायण राम, भठ्ठी मोहल्ला)
  8. किशु गुप्ता (पिता- रौशन गुप्ता, भठ्ठी मोहल्ला)

बरामदगी का विवरण (जप्त प्रदर्श)

तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद किया है:

  • सद्दाम कुरैशी: एक देशी 9mm पिस्टल, 2 जिंदा गोली, रेडमी मोबाइल और काले रंग की स्कॉर्पियो।
  • वशीम अकरम: एक देशी कट्टा और 2 जिंदा गोली (8mm KF)।
  • रौशन चंद्रवंशी: 3 जिंदा गोली (8mm KF)।
  • रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा: 3 जिंदा गोली (9mm)।
  • वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया: 3 जिंदा गोली (9mm) और दो मोबाइल (ब्लैकजोन व मोटोरोला)।
  • सूरज चंद्रवंशी: 2 जिंदा गोली (9mm) और एक मोटोरोला मोबाइल।

दर्ज हुई नई FIR

इन अपराधियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक नया केस कांड सं0- 117/26 (दिनांक 01.04.2026) दर्ज किया गया है। इसमें आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ये अपराधी पहले भी हत्या और रंगदारी जैसे संगीन जुर्मों में शामिल रहे हैं।


छापेमारी टीम के जांबाज

इस सफल ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक ज्योति लाल रजवार, पीएसआई चन्द्रशेखर यादव, टीओपी 3 प्रभारी मंटु कुमार के साथ आरक्षी राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, अनिल पासवान, अंचन राम, इशरार अहमद, सूर्यनाथ सिंह और सहायक आरक्षी प्रफुल्ल सिंह व जयंत दुबे शामिल थे।

पलामू पुलिस की इस मुस्तैदी ने शहर में अपराधियों के बीच कड़ा संदेश भेजा है। नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

सावधान! ATM में कार्ड फंसते ही ‘फर्जी’ कस्टमर केयर ने लगाया चूना, गढ़वा में युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

News UDI

गढ़वा : मझिआँव में घरेलू कलह का खूनी अंजाम; विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

News UDI

हजारीबाग नरबलि कांड : कलयुगी मां ने बेटे की सेहत के लिए दी बेटी की बलि, तांत्रिक महिला और प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश

News UDI

गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आधी रात को फिल्मी स्टाइल में पीछा कर अफीम तस्कर दबोचा, पंजाब भेजा जा रहा था 1.85 किलो माल

news udi

गढ़वा पुलिस का ‘डबल धमाका’: चैती छठ पर सूने घर और मजार में चोरी करने वाले 7 शातिर दबोचे, जेवर से लेकर इनवर्टर तक सब बरामद