General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

होली पर गढ़वा पुलिस सख्त: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – एसपी अमन कुमार

On: February 28, 2026 1:59 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--
NewsUDI | Garhwa :

होली पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि इस वर्ष होली आपसी भाईचारे, सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखें।

एसपी ने स्पष्ट किया कि विवादित स्थलों पर होलिका दहन नहीं किया जाए। पारंपरिक लोक संगीत के दौरान अश्लील या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग करने से भी परहेज करें। उन्होंने कहा कि होली और जुम्मा की नमाज आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ संपन्न कराई जाए।

इस बार होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगी। साथ ही किसी भी समुदाय, व्यक्ति या धर्म विशेष को आहत करने वाली भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो या आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों पर गढ़वा पुलिस की पैनी नजर रहेगी। दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अमन कुमार ने बताया कि गढ़वा में लाइसेंसी पटाखा दुकान नहीं है। अवैध रूप से पटाखा बेचते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।भड़काऊ संदेश या वीडियो पोस्ट करने वालों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, मीडिया सेल के मोबाइल नंबर 7643984021 या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

अंत में एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गढ़वा पुलिस को जनता के सहयोग की अपेक्षा है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा में नए प्रशासनिक युग का आगाज : अनन्य मित्तल बने 34वें उपायुक्त, कहा—’अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना पहली प्राथमिकता’

news udi

अन्याय के विरुद्ध एकजुटता का शंखनाद : गढ़वा में गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, वक्ताओं ने कहा – ‘अवतारों को जाति में न बांटें’

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा