General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम से बाबर आज़म की छुट्टी

On: March 6, 2026 4:45 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है। वहीं पूर्व कप्तान बाबर आज़म को इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मानना है कि नई टीम के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।यह वनडे सीरीज 11 मार्च से शुरू होगी, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे 15 मार्च को आयोजित होगा। तीनों मुकाबले ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

घोषित टीम में शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फजल अकबर, हारिस रऊफ, हुसैन तलात, माजर सत्ताकत, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, साद नसीम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन को शामिल किया गया है। पाकिस्तान टीम में किए गए इस बदलाव को आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now