General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

महंगाई की मार : घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भारी उछाल

On: March 8, 2026 12:19 PM
Follow Us:
Stacked gas cylinders on a cart
--Advertisement Here--

News UDI : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारतीय रसोई तक पहुंच गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया है। घरेलू सिलेंडर के दाम जहां 60 रुपये बढ़े हैं, वहीं कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है। नई दरें 7 मार्च, 2026 से लागू कर दी गई हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर : अप्रैल 2025 के बाद पहली बढ़ोतरी-

बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद प्रमुख शहरों के रेट्स इस प्रकार हैं:

शहरपुरानी कीमतबढ़ोतरीनई कीमत (7 मार्च 2026 से)
दिल्ली₹853₹60₹913
कोलकाता₹879₹60₹939
चेन्नई₹868.5₹60₹928.5
घरेलू LPG सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर: 115 रुपये का झटका –

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना-पीना भी महंगा हो सकता है।

शहरपुरानी कीमतबढ़ोतरीनई कीमत (7 मार्च 2026 से)
दिल्ली₹1768₹115₹1883
मुंबई₹1720₹115₹1835
कोलकाता₹1875.5₹115₹1990.5
चेन्नई₹1928.5₹115₹2043.5
कमर्शियल सिलेंडर

सप्लाई को लेकर सरकार का आश्वासन

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बावजूद केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि फ्यूल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा था :-

“हमारी प्राथमिकता नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल सुनिश्चित करना है। भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावटों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

IOC ने अफवाहों को किया खारिज

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है जिनमें पेट्रोल और डीजल की कमी का दावा किया जा रहा था। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भले ही ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) के जरिए सप्लाई में बाधा की चिंताएं हों, लेकिन भारत के पास वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त क्रूड ऑयल और LPG का भंडार मौजूद है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now