General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : आंख पर पट्टी बांध युवक की बेरहमी से पिटाई, ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश का आरोप

On: March 9, 2026 8:35 PM
Follow Us:
Injured Chandan Kumar Chaudhar
--Advertisement Here--

News UDI । गढ़वा : जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत वरदागा गांव में अपराधियों के दुस्साहस की एक बड़ी घटना सामने आई है। दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को रोककर पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और फिर सुनसान आहर के किनारे ले जाकर उसे मरणासन्न होने तक पीटा।


प्रमुख बिंदु:

  • पीड़ित: चंदन कुमार चौधरी (25 वर्ष), निवासी- डटमा गांव (थाना गढ़वा)।
  • घटनास्थल : वरदागा गांव के पास कुरथिया आहर।
  • आरोप : पत्नी के मायके वालों पर साजिश रचने का आरोप।
  • वर्तमान स्थिति : गंभीर हालत में सदर अस्पताल, गढ़वा में भर्ती।

‘क्या तुम प्रियंका के पति हो?’ पूछकर किया हमला –

जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार चौधरी अपनी बहन के ससुराल (ग्राम बरवाडीह, थाना चैनपुर, जिला पलामू) से वापस अपने घर डटमा लौट रहा था। इसी दौरान वरदागा के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोका। बदमाशों ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे।
बदमाशों ने पहले चंदन का नाम पूछा और फिर सवाल किया— “क्या तुम प्रियंका के हसबैंड हो?” जैसे ही चंदन ने ‘हां’ कहा, अपराधियों ने उसकी बाइक की चाबी छीन ली और उसकी आंखों पर गमछा बांध दिया। इसके बाद उसे पास के कुरथिया आहर के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा और मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए।

पत्नी के मायके वाले विदाई को लेकर अक्सर करते हैं विवाद

घायल युवक के पिता मदन चौधरी ने बताया कि चंदन की शादी 2025 में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रबदा गांव निवासी योगेंद्र चौधरी की पुत्री प्रियंका से हुई है। शादी के बाद से ही पत्नी की विदाई को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा है, जिस पर दो बार पंचायत भी हो चुकी है। बताया गया कि प्रियंका के मायके वाले विदाई करने के दौरान हमेशा विवाद करने लगते हैं। इस बार होली में चंदन की पत्नी प्रियंका अपने मायके गई है।

“हमें पूरा संदेह है कि प्रियंका के मायके वालों ने ही रंजिश के कारण भाड़े के बदमाशों से चंदन की हत्या कराने की कोशिश की है।”
— मदन चौधरी, पीड़ित के पिता

पुलिस कर रही है मामले की जांच –

घटना के बाद काफी देर तक चंदन बेहोश पड़ा रहा। जब उसे होश आया, इसी दौरान उसकी बहन ने उसे फोन कर घर पहुंच जाने के बारे में पूछा, जिसके बाद चंदन ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल चंदन को वहां से उठाकर ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

सावधान! ATM में कार्ड फंसते ही ‘फर्जी’ कस्टमर केयर ने लगाया चूना, गढ़वा में युवक के खाते से उड़ाए 25 हजार

News UDI

गढ़वा : नगर ऊंटारी उप-कारा के संचालन की तैयारियाँ तेज, सहायक महानिरीक्षक ने टीम के साथ किया औचक निरीक्षण

News UDI

गढ़वा : पशु तस्करी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने छापेमारी और सख्त निगरानी के दिए निर्देश

News udi

गढ़वा : शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर मण्डल डैम परियोजना पर DC सख्त, बोले – ‘अगली बैठक तक 100% मुआवजा भुगतान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’