General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूकता जरूरी : सिविल सर्जन

On: March 12, 2026 10:59 PM
Follow Us:
Save the Girl Child Awareness Garhwa
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेते हुए लोगों से बेटियों के महत्व को समझने और उन्हें समान अधिकार देने की अपील की।

कैंडल मार्च की शुरुआत सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर अस्पताल परिसर होते हुए गढ़वा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान हाथों में मोमबत्तियां लेकर लोगों को बेटियों के संरक्षण, शिक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जान एफ केनेडी ने कहा कि समाज में बेटियों की संख्या में लगातार कमी आना एक गंभीर सामाजिक समस्या है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और आज वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं।

कैंडल मार्च के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहरवासियों से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों को बचाना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित समाज की पहचान है।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जान एफ केनेडी, डीपीएम गौरव कुमार, डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा, सहिया कार्यक्रम के डीपीसी रोहित कुमार सिंह, सदर अस्पताल के मैनेजर डॉ. विकास केसरी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर