General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: गढ़वा में 309 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

On: March 12, 2026 11:30 PM
Follow Us:
Jharkhand State Bar Council Election Garhwa
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान अधिवक्ता संघ भवन में कराया गया, जहां अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रक्रिया के दौरान झारखंड स्टेट बार काउंसिल की ओर से पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में जलज पति तिवारी मौजूद रहे। वहीं मतदान की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी गढ़वा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भृगुनाथ चौबे ने पीठासीन अधिकारी के रूप में निभाई।

मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ल, महासचिव मृत्युंजय तिवारी, संयुक्त सचिव-1 ओमप्रकाश चौबे, संयुक्त सचिव-2 प्रवीण कुमार पांडेय तथा कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार मेहता, सत्य नारायण सिन्हा और अमरेंद्र कुमार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गढ़वा बार एसोसिएशन में स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए कुल 394 अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं। गुरुवार को हुए मतदान में इनमें से 309 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर