General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

श्री बंशीधरनगर में दिनदहाड़े फायरिंग : सिगरेट मांगने के बहाने दुकानदार को मारी गोली, इलाके में दहशत

On: March 28, 2026 8:44 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिला अंतर्गत नगर उंटारी (श्रीबंशीधर नगर) थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। मोटरसाइकिल पर सवार बेखौफ एक अज्ञात अपराधी ने एक किराना दुकानदार को निशाना बनाते हुए उन पर करीब से फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय पुलिस अपराधी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

ग्राहक बनकर आया और दाग दी गोली

जानकारी के मुताबिक, नरखोरिया निवासी स्व. जय गोविंद महतो के 50 वर्षीय पुत्र उमेश मेहता अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचा। वह हेलमेट पहने हुए था। उसने सामान्य लहजे में सिगरेट और गुटखा मांगा। जैसे ही उमेश मेहता सामान देने के लिए मुड़े, अपराधी ने अचानक हथियार निकालकर उन पर फायरिंग कर दी।

कंधे के आर-पार हुई गोली, हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने सीधे उमेश मेहता को निशाना बनाया। गोली उनके बाएं कंधे ठीक नीचे सीने में लगी और आर-पार निकल गई। लहूलुहान होकर उमेश वहीं गिर पड़े, जबकि अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अनुमंडल अस्पताल श्रीबंशीधर नगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। गढ़वा सदर अस्पताल में भी चिकित्सक घायल को कुछ आवश्यक ट्रीटमेंट किया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और घायल के परिजनों व चश्मदीदों से पूछताछ की। पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं से जोड़कर देख रही है।

  • नाकेबंदी : इलाके के एग्जिट पॉइंट्स पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
  • तकनीकी जांच : पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।
  • नगर उंटारी के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचे और घायल एवं उनके परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली।

सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश और डर है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’