General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा: खूनी रफ्तार ने ली युवक की जान, सड़क पर संग्राम; पुलिस पर पथराव और 6 घंटे तक चक्काजाम

On: April 1, 2026 9:37 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : रांची-वाराणसी फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे रमना-रामगढ़ जंक्शन के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 25 वर्षीय युवक पंकज बियार (पिता: झुस्हा राजा बियार) की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में उबाल आ गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ फोरलेन पर मोर्चा खोल दिया।

सड़क पर संग्राम: पुलिस को होना पड़ा पीछे

हादसे की खबर मिलते ही रमना थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर चरम पर था कि पुलिस को कदम पीछे खींचने पड़े। मृतक के परिजनों के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण शहीद भगत सिंह चौक के पास जमा हो गए और आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस वाहन पर पथराव, मची अफरा-तफरी

जाम के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब थाना प्रभारी आकाश कुमार एक कैदी को लेकर गढ़वा जा रहे थे। उनका वाहन जाम में फंस गया। जब पुलिस ने वहां से निकलने की कोशिश की, तो उग्र भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीणों को हल्की चोटें आईं, जबकि एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

आक्रोशित ग्रामीण और परिजन निम्नलिखित मांगों पर अड़े थे:

  • मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा।
  • हादसे वाली जगह पर तत्काल सर्विस लेन का निर्माण।
  • एक आश्रित को सरकारी नौकरी

नेताओं और प्रशासन की पहल से खुला जाम

घटना की गंभीरता को देखते हुए कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, दीपक प्रताप देव, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, अनुज कुमार चंद्रवंशी, अजीत कुमार सोनी और अशोक पासवान ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

अंततः प्रशासन की ओर से सीओ विकास पांडेय और पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने मोर्चा संभाला। उन्होंने परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की नकद सहायता, पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने और सर्विस लेन निर्माण के लिए ठोस पहल करने का लिखित आश्वासन दिया।

साढ़े छह घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

प्रशासनिक आश्वासन के बाद शाम करीब 5:00 बजे, यानी लगभग साढ़े छह घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद ही फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’