General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में क्रिकेट का रोमांच : डंडा प्रीमियर लीग के फाइनल में रेहला और वार्ड-4 का जलवा, पुरस्कारों की हुई बौछार

On: April 14, 2026 8:50 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : डंडा प्रखंड के थरिया गांव में आयोजित डंडा प्रीमियर लीग (DPL) नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 (सीजन-1) का सोमवार की रात भव्य समापन हो गया। दूधिया रोशनी में नहाए मैदान पर खेले गए पंचायत और वार्ड स्तरीय फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। जहां आरसीसी इलेवन रेहला ने पंचायत स्तर पर बाजी मारी, वहीं वार्ड स्तर पर वार्ड नंबर चार की टीम चैंपियन बनी।

पंचायत स्तरीय फाइनल : रेहला ने रोमांचक मुकाबले में बासडीह को दी मात

पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में विजेता टीमआरसीसी इलेवन रेहला

पंचायत स्तरीय महामुकाबले में पलामू जिले के आरसीसी इलेवन रेहला ने गाडो इलेवन बासडीह (चैनपुर) को 3 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

  • मैच का हाल : रेहला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गाडो इलेवन बासडीह ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 117 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
  • लक्ष्य का पीछा : आरसीसी इलेवन रेहला ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
  • स्टार परफॉर्मर : मैच में शानदार खेल दिखाने वाले शिवम को ‘मैन ऑफ द मैच’ और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुमित को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।
  • इनामी राशि : विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 41,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये की नगद राशि प्रदान की गई।

वार्ड स्तरीय फाइनल : वार्ड नंबर 4 के सिर सजा ताज

इससे पहले खेले गए वार्ड स्तरीय फाइनल में वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर आठ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

  • वार्ड नंबर चार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए और विपक्ष के सामने 108 रनों का लक्ष्य रखा।
  • जवाबी पारी में वार्ड नंबर आठ की टीम संघर्ष करते हुए 101 रनों पर सिमट गई, जिससे वार्ड नंबर चार ने 7 रनों से जीत दर्ज की।
  • इस मुकाबले में मैक्सवेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ और सुधीर चौधरी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया।

दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

आयोजन समिति के पदाधिकारी

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डंडा पंचायत की मुखिया रूपा देवी, मुखिया प्रतिनिधि अनिल चौधरी, उपमुखिया शकुंतला देवी, भिखही पंचायत के मुखिया विरेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया नंदू चौधरी तथा डॉ. उदय मेहता उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफल आयोजन के पीछे की टीम

टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:

  • अध्यक्ष : विनोद चौधरी
  • सचिव : शंकर दयाल सिंह
  • कोषाध्यक्ष : सोनेलाल चौधरी
  • संचालक : शशिकांत मेहता एवं उपेंद्र चौधरी
  • मीडिया प्रभारी : रोहित चौधरी

देर रात तक चले इन मुकाबलों में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने हर चौके-छक्के पर खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। डंडा प्रीमियर लीग के इस सफल सीजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा

news udi

गढ़वा : कचरे की ‘चिंगारी’ ने शहर को किया अंधियारा, ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला; नगर परिषद की लापरवाही पर उठे सवाल

news udi

झारखंड में प्रशासनिक सर्जरी : अनन्य मित्तल बने गढ़वा के नए DC और आशुतोष शेखर को मिली कप्तानी, विकास और सुरक्षा के नए युग की शुरुआत