General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में सेंधमारी, पुलिस जांच में जुटी

On: April 15, 2026 11:07 AM
Follow Us:
News udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव बेलहारा स्थित घर में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो घर के अंदर का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया—सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी