General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में मातम में बदली खुशियां : छेका की रस्म निभाने जा रहे लोगों की बोलेरो पलटी, एक की मौत, 8 घायल

On: April 25, 2026 6:02 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : खुशियां कब मातम में बदल जाएं, कोई नहीं जानता। शनिवार दोपहर गढ़वा–श्री बंशीधर नगर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। झलुआ के पास तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चालक समेत आठ लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव निवासी दीपू सिंह खरवार के पुत्र अजय सिंह की शादी पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में तय हुई है। शनिवार को परिजन और ग्रामीण बोलेरो में सवार होकर ‘छेका’ (सगाई की रस्म) के लिए बरडीहा जा रहे थे।

जैसे ही बोलेरो गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ के पास पहुंची, अचानक वाहन का पिछला दाहिना टायर धमाके के साथ फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। चश्मदीदों के मुताबिक, टायर फटते ही गाड़ी पीछे की ओर मुड़ी और पलटते हुए सड़क किनारे खेत में चली गई।

मृतक और घायलों की सूची

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचाया गया।

  • मृतक : सुकठ सिंह (48 वर्ष), निवासी- भागोडीह, रमना।
  • गंभीर रूप से घायल :
    1. पंकज सिंह (भागोडीह)
    2. मोहित सिंह (भागोडीह)
    3. अनिल यादव (भागोडीह)
    4. अजित सिंह (भागोडीह)
    5. अकलू सिंह (भागोडीह)
    6. नागेंद्र सिंह (भागोडीह)
    7. आशु कुमार (चालक)
    8. आलोक कुमार सिंह (निवासी- करचा)

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक सुकठ सिंह

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अनिल यादव और सुकठ सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ‘हायर सेंटर’ रेफर कर दिया था। परिजन सुकठ सिंह को बाहर ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है।

पुलिस की कार्रवाई : घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम