General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

मानसिक रोगियों और दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा करेगा ‘मनो न्याय’, नालसा की नई योजना न्याय जगत में ऐतिहासिक कदम

On: May 4, 2026 8:50 AM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झालसा (रांची) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) गढ़वा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के मार्गदर्शन में जिले में न्याय की मशाल घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सदर अस्पताल गढ़वा में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली की ‘मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सहायता योजना, 2024’ पर एक दिवसीय वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के उस अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है, जो अपनी मानसिक या बौद्धिक स्थिति के कारण अपने अधिकारों की रक्षा करने में असमर्थ है।

‘मनो न्याय’ केंद्र : अस्पताल से थाना तक मिलेगा न्या

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और एलएडीसीएस (LADCS) सदस्य विजय कुमार ने योजना की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए इसे एक ‘ऐतिहासिक पहल’ करार दिया। उन्होंने कहा :

“नालसा की यह योजना महज कागजी नहीं है। अब हर जिले में ‘मनो न्याय’ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यह सेवा केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अस्पताल, पुलिस थाना और पीड़ित के घर तक भी विधिक सहायता पहुंचाई जाएगी।”

उन्होंने ‘अग्रिम निर्देश (Advance Directive)’ के महत्व को समझाते हुए बताया कि इसके तहत कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रहते हुए यह निर्णय ले सकता है कि यदि भविष्य में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती, तो उसका इलाज और देखभाल किस प्रकार की जाए।

चिकित्सीय परामर्श : संकोच छोड़ें, संवेदनशीलता अपनाएं

सदर अस्पताल एवं गढ़वा मंडल कारा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार पीयूष प्रमोद ने चिकित्सा और कानून के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि जन्मजात मानसिक दिव्यांगता और बचपन में शुरू हुई मानसिक बीमारी में अंतर है। उन्होंने अपील की कि लोग सामाजिक संकोच त्याग कर समय पर डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम ने बौद्धिक दिव्यांगों के प्रति समाज को अधिक संवेदनशील और व्यवहारकुशल होने की जरूरत बताई।

अनाथ बच्चों के लिए भी सहारा

कार्यक्रम का संचालन कर रहे पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने न केवल विधिक जानकारी साझा की, बल्कि अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए चल रही स्पांसरशिप योजना के बारे में भी विस्तार से बताया, ताकि निराश्रित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान में जिले के प्रबुद्ध चिकित्सक और विधिक स्वयंसेवक शामिल हुए:

  • चिकित्सा दल: डॉ. कुश कुमार, डॉ. रवि कुमार, डॉ. इकबाल अंसारी, अस्पताल प्रबंधक डॉ. विकास केसरी।
  • विधिक एवं सहायक टीम: पीएलवी रविंद्र पाठक, अनुराग उपाध्याय, लव कुमार, संगीता सिन्हा, तृप्ता भानु, अरविन्द तिवारी, उमाशंकर द्विवेदी, अमरदेव चौधरी, विकास गौतम।
  • सहयोगी : सदर अस्पताल के सहायक विमलेश कुमार,  अरुणंजय द्विवेदी एवं अन्य।

अपील : न्याय से न रहे कोई वंचित

विजय कुमार ने अंत में जिलेवासियों से मार्मिक अपील की कि जिनके घरों या पड़ोस में कोई मानसिक बीमारी या बौद्धिक दिव्यांगता से जूझ रहा है, वे तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) गढ़वा से संपर्क करें। नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता अब हर उस व्यक्ति का हक है जो खुद अपनी आवाज नहीं उठा सकता।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर