General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में सनसनी : स्कूल से लौटकर रहस्यमय ढंग से गायब हुई छात्रा, दो दिन बाद तालाब में मिला दुपट्टे से कसा शव

On: June 20, 2026 11:43 AM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुखबाना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब शनिवार की सुबह गांव के ही एक तालाब में 13 वर्षीय किशोरी का शव पानी में तैरता हुआ मिला। दिल को झकझोर देने वाली बात यह थी कि मृतका के गले में उसका ही दुपट्टा बेरहमी से कसा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की गला घोंटकर निर्मम हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के इरादे से लाश को तालाब में फेंक दिया गया।

स्कूल बैग घर पर मिला, खुद गायब थी खुशबू

मृतका की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। खुशबू के पिता बजरंगी साह गढ़वा शहर में मजदूरी करते हैं और सुखबाना गांव में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। खुशबू गढ़वा शहर के शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय में पढ़ती थी।

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे खुशबू रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटी थी। उसने अपना बैग कमरे में रखा और उसके बाद वह रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गई। उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो घर में खुशबू का बैग देखकर उन्हें उसके आने का पता चला, लेकिन खुशबू वहां नहीं थी।

दो दिन तक भटकते रहे परिजन, तालाब में खत्म हुई उम्मीद

जानकारी देते मृतका के पिता बजरंगी साह

शाम तक जब खुशबू घर नहीं लौटी, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने हर संभावित जगह पर उसकी तलाश की, रिश्तेदारों को फोन किए, लेकिन दो दिनों तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह सुखबाना गांव के कुछ ग्रामीणों ने तालाब में एक शव को उतराते हुए देखा। यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

“गले में कसकर लिपटा था दुपट्टा” बेटी की तलाश में भटक रहे परिजन भी बदहवास हालत में तालाब के पास पहुंचे। जैसे ही शव को पानी से बाहर निकाला गया, वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। शव खुशबू का ही था और उसके गले में दुपट्टा कसकर लिपटा हुआ था। बेटी की इस हालत को देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर यह मामला पूरी तरह से हत्या का लग रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल से लौटने के चंद मिनटों के भीतर खुशबू किसके बुलावे पर बाहर गई? वह कौन सा कसाई था जिसने 13 साल की मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया? पुलिस फिलहाल विभिन्न बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now