General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

भक्ति के सैलाब में डूबा चेचरिया : बजरंग बली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, एसडीएम ने टेका मत्था; उमड़ा जन-सैलाब

On: March 27, 2026 10:53 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : आस्था, विश्वास और भक्ति का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है, जैसा नजारा कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव में देखने को मिला। पाँच दिनों तक चले आध्यात्मिक अनुष्ठान के बाद, नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच संपन्न हो गया।

पूर्णाहुति के अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

मंदिर

आध्यात्मिक अनुष्ठानों से महक उठा क्षेत्र

इस भव्य महोत्सव का आगाज़ 23 मार्च को गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा (जलयात्रा) से हुआ था। पाँच दिनों तक चले इस धार्मिक महाकुंभ में चेचरिया गांव ही नहीं, बल्कि समूचा कांडी प्रखंड भक्ति के रंग में सराबोर रहा।

  • दिन का आकर्षण : प्रतिदिन विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान किए गए।
  • शाम की रौनक : संध्या बेला में आयोजित श्रीराम कथा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मंदिर परिसर में डटे रहे।

एसडीएम संजय कुमार ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

news udi

शुक्रवार को पूर्णाहुति के विशेष अवसर पर गढ़वा एसडीएम संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में मत्था टेककर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया और जिले की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

इस दौरान ग्रामीणों और आयोजन समिति ने एसडीएम का भव्य स्वागत किया। कांडी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय,  हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी सुनील कुमार चौबे, सुशील उपाध्याय, संजीव कुमार उपाध्याय उर्फ छोटन, अरविंद उपाध्याय, सारनाथ उपाध्याय, पिंटू उपाध्याय  सहित अन्य गणमान्य लोगों ने एसडीएम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम संजय कुमार ने बजरंगबली मंदिर की भव्यता की प्रशंसा किया और फुर्सत निकाल कर पुनः चेचरिया गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में आने की प्रतिबद्धता जताई।

news udi

“ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। यहाँ आकर जो शांति मिली है, वह अद्भुत है।”संजय कुमार, एसडीएम, गढ़वा

महाप्रसाद के साथ हुआ समापन

पूर्णाहुति कार्यक्रम में पधारे कांडी के बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी अशफाक आलम

पूर्णाहुति के अवसर पर कांडी के बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी अशफाक आलम भी पधारे, जिन्हें आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्णाहुति के बाद आयोजित भव्य भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों की अथक मेहनत ने इस पांच दिवसीय आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ग्रामीण इस बात से बेहद उत्साहित दिखे कि उनके गांव में न केवल एक भव्य मंदिर की स्थापना हुई है, बल्कि प्रशासन का भी भरपूर सहयोग और सम्मान मिला। बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुशील


आयोजन की मुख्य झलकियाँ :

  • अवधि : 23 मार्च से 27 मार्च (5 दिवसीय)
  • मुख्य अतिथि : संजय कुमार (एसडीएम, गढ़वा)
  • विशेष आकर्षण : दिव्य जलयात्रा, श्रीराम कथा और विशाल भंडारा।

Related visual :

हवन

हवन

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा में नए प्रशासनिक युग का आगाज : अनन्य मित्तल बने 34वें उपायुक्त, कहा—’अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना पहली प्राथमिकता’

news udi

अन्याय के विरुद्ध एकजुटता का शंखनाद : गढ़वा में गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, वक्ताओं ने कहा – ‘अवतारों को जाति में न बांटें’

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा