General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

श्री बंशीधर नगर में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की दर्दनाक मौत, पति और मासूम बेटी समेत तीन गंभीर

On: April 5, 2026 10:59 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : रफ्तार और लापरवाही का मेल एक बार फिर काल बन कर सामने आया है। रविवार की शाम रांची वाराणसी इकॉनामिक कॉरिडोर एनएच 39 फोरलेन पर नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पाल्हे कला गांव में ओवरब्रिज के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक 25 वर्षीय महिला की जान चली गई। इस हादसे में मृतका के पति और मासूम बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

इलाज कराकर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सनावल (त्रिशूली) निवासी श्रवण कुमार कुशवाहा अपनी पत्नी पूजा कुमारी (25 वर्ष) का बवासीर का इलाज कराने नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर आए थे। रविवार शाम को वे अपनी पत्नी और पुत्री कार्तिक कुशवाहा के साथ मोटरसाइकिल से वापस गढ़वा लौट रहे थे। इसी दौरान पाल्हे कला ओवर ब्रिज के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

रफ्तार का जुनून पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंगीपुर निवासी दीपक कुमार अपनी मोटरसाइकिल को बेहद तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। वह रास्ते में कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेते हुए आ रहा था और अंततः उसने श्रवण कुमार की मोटरसाइकिल में पीछे से भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे।

अस्पताल पहुँचते ही पूजा को घोषित किया मृत

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने जांच के उपरांत पूजा कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की सूची :

  1. श्रवण कुमार कुशवाहा (पति) – निवासी त्रिशूली, सनावल (छत्तीसगढ़)
  2. कार्तिक कुशवाहा (पुत्री) – निवासी त्रिशूली, सनावल (छत्तीसगढ़)
  3. दीपक कुमार (दूसरी बाइक का चालक) – निवासी जंगीपुर

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’