General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में मिलावटी मिठाइयों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ : एसडीएम ने नष्ट कराया 3 क्विंटल जहर, दुकानदारों में हड़कंप

On: April 22, 2026 11:23 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा :  गढ़वा प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के नेतृत्व में गढ़वा शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 300 किलो (3 क्विंटल) से अधिक मिलावटी, नकली और सेहत के लिए बेहद हानिकारक मिठाइयां जब्त की गईं। प्रशासन ने न केवल मिठाइयां जब्त कीं, बल्कि उन्हें जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जमींदोज भी कर दिया।

होली वाले रंग और एल्यूमिनियम वर्क का खेल

छापेमारी के दौरान जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले और डराने वाले हैं। जांच टीम ने पाया कि कई दुकानों में मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए खाद्य मानक वाले रंगों के बजाय होली में इस्तेमाल होने वाले केमिकल रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, शुद्ध चांदी के वर्क के नाम पर मिठाई के ऊपर एल्यूमिनियम वर्क लगाया गया था, जो मानव शरीर और खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक (कैंसरकारी) साबित हो सकता है।

कैसे हुई कार्रवाई?

एसडीएम संजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से शहर के बस स्टैंड, रंका मोड़ और अन्य क्षेत्रों से नकली मिठाइयों की बिक्री की गुप्त सूचना मिल रही थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव और नगर परिषद की टीम के साथ छापेमारी की गई।

“जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब्त मिठाइयों को इसलिए जमीन में दबाया गया, ताकि कोई जानवर भी उन्हें खाकर बीमार न पड़े।” — संजय कुमार, एसडीएम

बाहरी राज्यों से जुड़ा है ‘नकली मिठाई’ का नेटवर्क

प्रशासनिक जांच में यह प्रारंभिक खुलासा हुआ है कि इन नकली मिठाइयों का बड़ा हिस्सा पड़ोसी राज्य बिहार के औरंगाबाद और गया जैसे क्षेत्रों से सप्लाई किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर कुछ प्लास्टिक कारोबारियों के माध्यम से भी इस अवैध सप्लाई चेन के संचालित होने की खबर है। प्रशासन अब इन सभी कड़ियों को जोड़कर मुख्य सरगनाओं तक पहुँचने की तैयारी में है।

पुरानी कार्रवाई का भी नहीं हुआ असर

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब गढ़वा प्रशासन ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है।  वर्ष 2025 के अगस्त माह में भी एसडीएम ने 50 क्विंटल से अधिक मिठाई नष्ट कराई थी और दोषियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वही कारोबारी दोबारा इसी अवैध धंधे में सक्रिय पाए गए हैं।

कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश

एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी जब्त नमूनों की लैब टेस्टिंग कराई जाए और संबंधित दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस छापेमारी अभियान के बाद से पूरे गढ़वा बाजार के मिलावटखोर व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की इस सक्रियता की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’