General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़देवी मोहल्ला के नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन

On: March 6, 2026 3:58 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : स्थानीय गढ़देवी मोहल्ला स्थित नरगिर आश्रम में मोहल्लेवासियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चैत्र नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष भी नरगिर आश्रम में लगातार चौथी बार रामकथा आयोजन कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह रामकथा 19 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगी, जबकि 27 मार्च को रामनवमी के दिन सुबह हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से रामकथा आयोजन समिति 2026 के अध्यक्ष के रूप में चंदन जायसवाल का चयन किया।

समिति के संरक्षक के रूप में जगजीवन बघेल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद करीमन, धर्मनाथ झा, राकेश पाल, सुनील पासवान नागर, संजय ठाकुर, अजय सिंह, वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद मीरा केशरी, वार्ड पार्षद राजेश विश्वकर्मा, सन्नी चंद्रवंशी, बिंदु राम, मुन्ना मिस्त्री, विजय ठाकुर, उमाशंकर मिस्त्री, दिलीप पाठक, द्वारिका पांडेय एवं गुड्डू हरि को शामिल किया गया। वहीं सचिव के रूप में दीनानाथ पासी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में गौतम चंद्रवंशी, भरत केशरी और विकास ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई।उपाध्यक्ष पद पर सुदर्शन मेहता, अरविंद पटवा, संजय सिंह अग्रहरि, राकेश चंद्रा, सोनू बघेल, आकाश बधेल, विकास बघेल, शांतनु केशरी, रोहित बघेल और पीयूष काँसकर को चुना गया।व्यवस्था प्रमुख के रूप में देवराज पटेल और ज्ञानचंद बिंद, जबकि सह सचिव के रूप में जयशंकर बघेल, दीनदयाल पासवान, गौमत शर्मा और विक्की पासवान को जिम्मेदारी दी गई। संगठन मंत्री के रूप में राहुल कुमार, अनिकेत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, आदित्य केशरी, योगेश कुमार, नीरज चंद्रवंशी, करण कुमार, रोहित चंद्रवंशी और राजू चंद्रवंशी का चयन किया गया। इसके अलावा मीडिया प्रभारी के रूप में सनी चंद्रवंशी, शिवम् बधेल और शुभम् बघेल, स्वागत प्रभारी के रूप में मोनू बघेल, सूरज सिंह और बबल कुमार तथा साज-सज्जा प्रभारी के रूप में पवन बघेल और श्रवण बघेल को जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने बताया कि बसंतिक नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष भी गढ़देवी मोहल्ला में रामकथा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। कथा का वाचन अयोध्या के परम पूज्य संत श्री श्री बाल स्वामी अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य जी द्वारा किया जाएगा। उनके साथ पुजारियों का दल भी उपस्थित रहेगा, जो रामचरितमानस का नवाह पारायण संपन्न कराएगा । उन्होंने बताया कि रामकथा प्रतिपदा से अष्टमी तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संगीतमय रूप में होगी। कथा के दौरान रामायण के प्रसंगों की जीवंत झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिसका आनंद शहरवासी उठाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन सुबह 7 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा नरगिर आश्रम से निकलकर सहीजना छठ घाट तक जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रामकथा के आयोजन से पूरे गढ़वा शहर में भक्ति का माहौल बन जाता है और मेन रोड सहित पूरा क्षेत्र राममय हो जाता है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी