General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: शहर को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम ; बस स्टैंड फायरिंग का मास्टरमाइंड पप्पू खान और हथियारबंद स्कूटी सवार अपराधी दबोचे!

On: March 26, 2026 12:15 AM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा शहर में अपनी धमक और रंगदारी का वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। गढ़वा पुलिस ने महज़ 36 घंटों के भीतर सोनपुरवा बस स्टैंड फायरिंग कांड का न केवल खुलासा किया, बल्कि मुख्य आरोपी पप्पू खान को हथियार के साथ धर दबोचा। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य बड़ी सफलता में पुलिस ने गढ़वा शहर के रामा साहु स्कूल के पास से साजिश रचते दो और अपराधियों को कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की इन बैक-टू-बैक कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

वर्चस्व की जंग का खूनी खेल बेनकाब : पप्पू खान गिरफ्तार, कट्टा और मैगजीन बरामद ; पुलिस की रेड से दहला ‘डॉन’ बनने का सपना

शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड इलाके में 23 मार्च 2026 की रात हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से फैली दहशत अब शांत हो गई है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस कांड के मास्टरमाइंड शाहिद अली उर्फ पप्पू खान (निवासी : पचफेड़ी मोड़, थाना मेराल) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रंगदारी और वर्चस्व की थी साजिश

एसपी ने खुलासा किया कि पप्पू खान अपने साथियों के साथ मिलकर बस स्टैंड पर रंगदारी वसूलने और अपना खौफ पैदा कर वर्चस्व कायम करना चाहता था। इसी मंशा से उसने 23 मार्च की रात करीब 11 बजे राजहंस बस के कंडक्टर के साथ मारपीट किया और फायरिंग की थी।

उंचरी के ठिकाने से दबोचा गया अपराधी

वारदात के बाद पप्पू खान गढ़वा शहर के ही उंचरी इलाके में एक घर में दुबक कर बैठा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • 01 देशी कट्टा
  • 02 जिंदा कारतूस
  • 01 लोहे का खाली मैगजीन
  • 01 मोबाइल फोन

पुराना है आपराधिक इतिहास

पप्पू खान कोई नौसिखिया नहीं है; उसके खिलाफ गढ़वा, मेराल और श्रीबंशीधर नगर थानों में कई मामले पहले से दर्ज हैं। इस छापेमारी में एसडीपीओ नीरज कुमार, गढ़वा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य नायक, एसआई अविनाश राज, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, मनोज सिंह, नंद गोपाल राम, प्रेमचंद सिंह समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल, फरार उसके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।


टाइगर मोबाइल की मुस्तैदी ने टाली बड़ी वारदात : रामा साहु स्कूल के पास घेराबंदी, स्कूटी सवार दो अपराधी हथियार समेत ढेर

शहर के बीचों-बीच स्थित रामा साहु स्कूल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अजीत कुमार उर्फ छोटू और आदित्य कुमार (निवासी: नगवां, गढ़वा) के रूप में हुई है।

टाइगर मोबाइल ने दिखाया दम

पुलिस को संदिग्धों के घूमने की सूचना मिली थी। जब टाइगर मोबाइल की टीम ने सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोका, तो वे भागने लगे। सहायक अवर निरीक्षक नंद गोपाल राम और आरक्षी भास्कर कुमार पाठक ने बहादुरी दिखाते हुए दौड़कर अजीत और आदित्य को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

बरामदगी की सूची:

  • 01 देशी कट्टा
  • 02 जिंदा कारतूस
  • 02 इस्तेमाल किए हुए खोखे
  • 01 सफेद एक्टिवा स्कूटी

पकड़े गए दोनों अपराधियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब इनके तीसरे साथी की तलाश और इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर