General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा से रजरप्पा तक गूंजेगा योग का शंखनाद : राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर पतंजलि योग समिति ने कसी कमर

On: March 23, 2026 11:12 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के संकल्पों को धरातल पर उतारने और झारखंड में योग की अलख जगाने के उद्देश्य से आगामी 29 मार्च 2026 को रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्तरीय पतंजलि योग समिति सम्मेलन’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को गढ़वा जिला मुख्यालय में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण और विशेष आनलाइन बैठक संपन्न हुई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बनी रणनीति

बैठक में मुख्य रूप से सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी और सोशल मीडिया राज्य प्रभारी संतोष पांडेय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने की, जबकि मंच संचालन का कुशल दायित्व पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला ने निभाया। बैठक का मुख्य एजेंडा रजरप्पा में होने वाले महासम्मेलन में गढ़वा जिले से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे स्वामी रामदेव

बैठक में जानकारी दी गई कि 29 मार्च को रजरप्पा में होने वाले इस भव्य सम्मेलन में मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश जी उपस्थित रहेंगे। वहीं, योग साधकों के लिए सबसे खास पल वह होगा जब स्वयं स्वामी रामदेव जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कार्यकर्ताओं को अपना दिव्य आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि झारखंड में स्वास्थ्य और स्वदेशी के अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने का एक महाकुंभ है।

“गढ़वा के कोने-कोने से योग साधक इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और स्वामी जी के ‘रोगमुक्त भारत’ के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराएंगे।”

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस रणनीतिक बैठक में जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें :

  • सोशल मीडिया : विवेकानंद पांडेय (जिला प्रभारी)
  • योग विस्तारक : सुशील केसरी
  • कार्य समिति : कृपा शंकर चौबे, विजय कुमार तिवारी, अरविंद कुमार मिश्रा
  • प्रखंड प्रभारी व सदस्य : ब्रजनाथ आर्य, सुरजीत सिंह, देवानंद सिंह, संजय पासवान, लक्ष्मण राम, शशि भूषण मेहता, अर्जुन चौधरी, अमरनाथ केशरी, अंबिका प्रसाद, रामराज पांडेय, जयकांत सिंह, जनेश सिंह, मंटू सिंह, कृष्णमुरारी सिंह, ऋषि ठाकुर, प्रेम कुमार, आशुतोष कुमार चौबे आदि।

कार्यक्रम का समापन संगठन मंत्री प्रदीप केशरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। जिले के कार्यकर्ताओं में इस सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

News udi

प्रशासनिक फेरबदल : गढ़वा को मिले नए DC पशुपति नाथ मिश्रा, अनन्य मित्तल भेजे गए रांची; कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले!

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक