General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था की ‘संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स’ बनी ग्रामीणों के लिए संजीवनी

On: February 26, 2026 9:55 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--
News UDI , गढ़वा :

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने की दिशा में एसबीआई फाउंडेशन एवं रोज संस्था द्वारा संचालित ‘संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस चलंत चिकित्सा वाहन के माध्यम से कांडी प्रखंड के दूरस्थ गांवों में घर-घर पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचाव और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

ग्रामीणों को मिल रही बड़ी राहत

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें प्रखंड मुख्यालय या जिला अस्पताल तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी। अब गांव में ही निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध हो रही है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

गुरुवार को कांडी प्रखंड के सननी गांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 14 महिला, पुरुष एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील

कार्यक्रम के दौरान “रोज” संस्था के सपोर्ट पर्सन अमरेंद्र कुमार उपाध्याय ने महिलाओं, पुरुषों एवं विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, संतुलित आहार लेने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी। संजीवनी क्लिनिक के कर्मियों ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर बल दिया।

स्वच्छता और नियमित जांच पर जोर

इस अवसर पर एएनएम प्रतिमा देवी ने महिलाओं और बच्चों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और संतुलित दिनचर्या से कई बीमारियों से बचाव संभव है।

आयुष्मान कार्ड बनवाने की सलाह

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुनाथ मिश्रा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे संजीवनी क्लिनिक की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। उन्होंने जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उन्हें शीघ्र बनवाने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यकता पड़ने पर संजीवनी क्लिनिक के कर्मियों से संपर्क करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में चिकित्सक डा. आर कुमार, औषधि विक्रेता राकेश कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन राहुल कुमार, चलंत चिकित्सा वाहन चालक लक्ष्मीकांत पांडेय, संगणक संचालक प्रभाकर कुमार, संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के समन्वयक आनंद मोहन, ग्राम सननी की वार्ड पार्षद संगीता देवी, कलावती देवी, बबिता देवी, सोनी कुमारी, पचिया देवी, चंचला देवी, ममता देवी, जनेश्वर प्रजापति, राकेश कुमार, अभिनव कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

भविष्य में भी जारी रहे ऐसी पहल

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहें, ताकि गांव के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर