General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

रंका SDPO कार्यालय का IG ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

On: March 12, 2026 9:06 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा  : पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) ने बुधवार को गढ़वा जिले के रंका स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (भा.पु.से.) भी मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिरीक्षक के आगमन पर वहां तैनात पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया।

रिकॉर्ड रूम और कार्यालय व्यवस्था की जांच

निरीक्षण की शुरुआत में आईजी ने कार्यालय परिसर में स्थित रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलों और केस डायरी के रख-रखाव, उनके अद्यतन होने और व्यवस्थित तरीके से फाइलिंग की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित और अपडेट रखा जाए ताकि जरूरत पड़ने पर मामलों से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।

लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा की उपस्थिति में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह के साथ बैठक कर अनुमंडल क्षेत्र के पुराने लंबित और महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का लक्ष्य निर्धारित कर शीघ्र निष्पादन किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रंका अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।
उन्होंने पुलिसिंग के तहत आम लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने, फरियादियों के आवेदन का समय पर निष्पादन करने और ड्यूटी के दौरान बेहतर टर्नआउट एवं अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान

पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार एंटी क्राइम चेकिंग और पेट्रोलिंग चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि छत्तीसगढ़ सीमा से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

News udi

प्रशासनिक फेरबदल : गढ़वा को मिले नए DC पशुपति नाथ मिश्रा, अनन्य मित्तल भेजे गए रांची; कई आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले!

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक