General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

शादी रोकने के लिए रची गई खौफनाक साजिश : आशिक ने ससुर को मारी गोली, प्रेमिका ने दी थी सुपारी और लोकेशन!

On: March 29, 2026 10:19 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। प्यार में पागल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी रोकने के लिए उसके होने वाले ससुर को सरेआम गोली मार दी। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और स्थानीय ग्रामीणों की सजगता से आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 28 मार्च 2026 को नगर उँटारी थाना क्षेत्र के ग्राम नरखोरिया कलां में अज्ञात हमलावर ने 51 वर्षीय उमेश मेहता पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे अपनी दुकान पर बैठे थे। गोली सीधे उनके बाएं कंधे के ठीक नीचे लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने नगर उँटारी थाना में कांड सं0-65/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

साजिश की मास्टरमाइंड निकली ‘होने वाली बहू’

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। दरअसल, उमेश मेहता के बड़े बेटे अभय मेहता की शादी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव की रहने वाली रजनी मेहता से तय हुई थी। लेकिन रजनी पिछले 5 सालों से बोकारो के संदीप कुमार सिंह के साथ प्रेम प्रसंग में थी।

रजनी यह शादी नहीं करना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी संदीप के साथ मिलकर खौफनाक प्लान बनाया कि यदि लड़के या उसके परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुँचाया जाए, तो शादी टूट जाएगी।

  • लोकेशन और फोटो : रजनी ने ही संदीप को अपने होने वाले पति की फोटो और घर का सटीक लोकेशन उपलब्ध कराया था।
  • प्लान : संदीप 27 मार्च को बोकारो से अपनी बाइक (JH-09AR-7859) लेकर गढ़वा पहुँचा और होटल में रुककर रजनी के साथ हमले की अंतिम योजना बनाई।

दुकान पर सिगरेट माँगने के बहाने चलाई गोली

28 मार्च की सुबह संदीप नगर उँटारी पहुँचा। उसका इरादा लड़की के होने वाले मंगेतर (अभय) को मारने का था, लेकिन जब वह दुकान पर नहीं मिला, तो संदीप ने वहां बैठे उसके पिता उमेश मेहता को ही निशाना बनाया। उसने सिगरेट माँगने के बहाने पास जाकर सीधे गोली दाग दी और फरार हो गया।

फिल्मी अंदाज में पीछा और गिरफ्तारी

वारदात के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी। इसी बीच मिठू जायसवाल नामक ग्रामीण ने संदिग्ध का हुलिया पहचान कर पुलिस को सूचना दी। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (SDPO)  सत्येन्द्र नारायण सिंह के निर्देश पर PCR वैन चार्ली-05 ने संदिग्ध का पीछा शुरू किया।

गढ़वा -शाहपुर मार्ग पर ग्राम बोंगासी के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी संदीप कुमार सिंह को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से देशी कट्टा, एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने साजिशकर्ता प्रेमिका रजनी मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया है।


जब्त सामानों की सूची

पुलिस ने इस कार्रवाई में निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

  • 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा गोली (8mm) एवं 01 खोखा।
  • घटना में प्रयुक्त हीरो शाइन मोटरसाइकिल (JH-09AR-7859)।
  • आरोपी का IQOO मोबाइल और प्रेमिका का रेडमी Note 10s मोबाइल।
  • घटना के समय पहने हुए कपड़े, ईयर बड्स और बैग।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम

इस त्वरित कार्रवाई में SDPO सत्येन्द्र नारायण सिंह, नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार और PCR वैन की टीम (सहायक अवर निरीक्षक अरूण कुमार यादव, हवलदार जयनाथ मांझी, आरक्षी अनीस मंसुरी, चालक आरक्षी जय शंकर प्रसाद) की मुख्य भूमिका रही। इसके अलावा गढ़वा, डंडई और रमना थाना प्रभारियों ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग किया।


बड़ी सीख : तकनीक और सोशल मीडिया के दौर में अपराध कर भागना नामुमकिन है। पुलिस की सक्रियता और जनता के सहयोग ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर