General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में बड़ा एक्शन : गोविंद स्कूल मैदान से हटेगा ‘अवैध कब्जा’, SDM ने वाहनों की पार्किंग पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

On: March 31, 2026 8:44 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

खेल के मैदान में अब सिर्फ खेलेंगे बच्चे, व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई; 31 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश।

News UDI | गढ़वा : शहर के बीचों-बीच स्थित गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान को अब पूरी तरह से खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने मैदान का औचक निरीक्षण किया और स्पष्ट शब्दों में आदेश दिया कि यह स्थल केवल खेल गतिविधियों के लिए है, किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उपयोग या वाहन पार्किंग की अनुमति यहाँ नहीं दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खुली पोल : अवैध वसूली पर लगी फटकार

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में टेंपो, टैक्सी, बसें और अन्य चारपहिया वाहन अवैध रूप से खड़े पाए गए। पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई कि कुछ वाहन चालक नगर परिषद के सैरात एजेंट को पार्किंग शुल्क दे रहे थे। इस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद एजेंट को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब इस स्थल की विधिवत बंदोबस्ती (Auction) ही नहीं हुई है, तो वसूली करना कानूनन अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध वसूली पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

एसडीएम ने मौके से ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को फोन कर निर्देश दिया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से भी संवाद कर उन्हें मैदान खाली करने का अनुरोध किया और चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

सब्जी दुकानदारों के लिए बनेगा वैकल्पिक प्लान

मैदान की व्यवस्था सुधारने के क्रम में एसडीएम ने नगर परिषद अध्यक्ष से फोन पर चर्चा की। उन्होंने सुझाव दिया कि मैदान में लगने वाली सब्जी दुकानों के कारण खेल प्रभावित होता है, इसलिए आगामी बोर्ड बैठक में इनके लिए वैकल्पिक स्थल के चयन पर गंभीरता से चर्चा की जाए।

जन-भावना और “कॉफी विद एसडीएम” का असर

यह निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि जन-भावनाओं का सम्मान भी है। दरअसल:

  • उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध पार्किंग के कारण बच्चों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठा था।
  • गोविंद विद्यालय के प्राचार्य और जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने मैदान को खेल तक सीमित रखने का अनुरोध किया था।
  • एसडीएम के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में शहर के बुद्धिजीवियों ने लगातार यह मांग उठाई थी।

इन सभी तथ्यों के आलोक में एसडीएम ने 31 मार्च के बाद से अगले आदेश तक मैदान में अवैध वाहन पड़ाव पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है।

मेला और प्रदर्शनी पर पहले ही लग चुकी है रोक

बता दें कि संजय कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इस मैदान में आयोजित होने वाले मेलों और प्रदर्शनियों पर रोक लगा दी थी। अब पार्किंग पर प्रतिबंध लगने के बाद यह मैदान पूरी तरह से अपने मूल स्वरूप (खेल मैदान) में वापस लौट आएगा।

इस संबंध में एसडीएम ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (CO) और थाना प्रभारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड लगाने का निर्देश जारी किया है।


“गोविंद विद्यालय का मैदान बच्चों के भविष्य और खेल के लिए है। व्यावसायिक लाभ के लिए खेल की बलि नहीं दी जा सकती। 31 मार्च के बाद यहाँ एक भी व्यावसायिक वाहन दिखा तो कड़ी कार्रवाई होगी।” > — संजय कुमार, एसडीएम, गढ़वा

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

बकरीद पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

गढ़वा में भीषण गर्मी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सीएम और मुख्य सचिव के निर्देश पर प्याऊ और पेयजल व्यवस्था के कड़े आदेश

अनमैप्ड मतदाता एक सप्ताह में कराएं मैपिंग, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील

​अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

SDM संजय कुमार की औचक छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप; कमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने पर नपेंगे रेस्टोरेंट मालिक

गढ़वा में बड़ा खुलासा : जयनगरा में मवेशी तस्करों की पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 17 क्रूरता से बंधे मवेशी बरामद; खलासी गिरफ्तार, सरगनाओं के नाम उजागर