General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

श्री बंशीधर नगर में ‘लोकतंत्र का सूर्योदय’: साधना देवी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ, संध्या देवी बनीं उपाध्यक्ष

On: March 19, 2026 10:01 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI |  गढ़वा : गढ़वा जिले के अंतर्गत नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में गुरुवार को लोकतांत्रिक उत्सव का भव्य नजारा देखने को मिला। अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित गरिमामयी समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही नगर के विकास के लिए एक नई टीम ने औपचारिक रूप से कमान संभाल ली है।

डीसी ने दिलाई शपथ, विकास का दिया मंत्र

अध्यक्ष साधना देवी को शपथ दिलाते उपायुक्त दिनेश यादव

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (नगरपालिका) दिनेश कुमार यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष साधना देवी एवं सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधि टीम भावना के साथ काम करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सके। उन्होंने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उपाध्यक्ष चुनाव : संध्या देवी की एकतरफा जीत

उपाध्यक्ष संध्या देवी को प्रमाण पत्र देते निर्वाची पदाधिकारी – सह -जिला भू – अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद

शपथ ग्रहण के ठीक बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें मुकाबला दिलचस्प रहा। इस चुनाव में संध्या देवी ने भारी बढ़त हासिल करते हुए 13 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रंजन कुमार को मात्र 04 मतों से संतोष करना पड़ा।

निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने आधिकारिक रूप से संध्या देवी को विजयी घोषित कर जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। इसके उपरांत, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संध्या देवी को अध्यक्ष साधना देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रशासनिक अमले की रही गरिमामयी मौजूदगी

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी जिले के कई आला अधिकारी और गणमान्य लोग बने। समारोह में मुख्य रूप से :

  • उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रौशन कुमार
  • अंचल अधिकारी (CO) विकास कुमार सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया और नगर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

गढ़वा में नए प्रशासनिक युग का आगाज : अनन्य मित्तल बने 34वें उपायुक्त, कहा—’अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना पहली प्राथमिकता’

news udi

अन्याय के विरुद्ध एकजुटता का शंखनाद : गढ़वा में गूंजा भगवान परशुराम का जयघोष, वक्ताओं ने कहा – ‘अवतारों को जाति में न बांटें’

news udi

गढ़वा पुलिस में ‘कमान’ का परिवर्तन : विदाई की यादें और सुरक्षा का नया संकल्प; आईपीएस आशुतोष शेखर बने नए कप्तान

news udi

गढ़वा में IPS आशुतोष शेखर का ‘सिंघम’ अवतार: पदभार लेते ही अपराधियों को दी चेतावनी, बोले- “अब जिले में नहीं चलेगी गुंडागर्दी”

news udi

गढ़वा में खनन माफिया पर SDM की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 61 ट्रैक्टर बालू जब्त, रसूखदारों में हड़कंप, FIR का आदेश!

news udi

भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े और हजारों की भीड़: बलियारी महायज्ञ की कलश यात्रा ने बिखेरी दिव्यता की आभा