General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

जानबूझ कर सप्लाई चैन प्रभावित करने वाले पेट्रोल पंपों पर होगी प्राथमिकी : एसडीएम

On: March 7, 2026 7:15 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--
  • एसडीएम ने कई पेट्रोल पंपों का किया औचक जांच,
  • सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को स्टाक और बिक्री पर नजर रखने का दिया निर्देश
  • अनियमितता मिलने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने संबंधी कार्रवाई की चेतावनी।ईंधन संकट संबंधी अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई।
  • ईंधन संकट संबंधी अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई।

News UDI, गढ़वा : गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शनिवार को गढ़वा एवं मेराल प्रखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल के स्टाक, बिक्री रजिस्टर तथा पिछले चार दिनों के बिक्री ट्रेंड की जांच की। इस दौरान पेट्रोल लेने पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं से भी उन्होंने बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में लगमा तथा मेराल के दो पेट्रोल पंपों पर प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई। दोनों मामलों की विस्तृत जांच के लिए गढ़वा एवं मेराल के अंचलाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।
एसडीएम ने स्पष्टत: कहा कि पेट्रोल-डीज़ल आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आते हैं। यदि किसी पेट्रोल पंप द्वारा कृत्रिम संकट उत्पन्न करने या अनियमितता करने की पुष्टि होती है तो संबंधित लाइसेंस धारी पंप संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की अनुशंसा की जाएगी।

पेट्रोल पंप लोगों से बातचीत करते एसडीएम संजय कुमार।


निरीक्षण के दौरान कई पेट्रोल पंपों पर कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल के दोनों ओर चार-पांच गैलन लटकाकर पेट्रोल लेने पहुंचे थे। एसडीएम ने ऐसे लोगों को सख्ती से मना करते हुए कहा कि गैलन में पेट्रोल ले जाने से कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने वैश्विक स्तर पर जारी तनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि फिलहाल पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों से अपील की गई कि वे घबराकर अनावश्यक भंडारण न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

जांच करते एसडीएम संजय कुमार ।



जांच के दौरान लगमा स्थित भव्या फ्यूल सेंटर में पिछले तीन दिनों का स्टाक संधारण नहीं पाया गया। रजिस्टर में केवल 4 मार्च तक का ही स्टाक दर्ज था। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। मौके पर खड़े एक टैंकर में पेट्रोल पंप से वापस तेल भरा जा रहा था। मामला संदिग्ध लगने पर एसडीएम ने मौके पर ही सीओ तथा एमओ को बुलाकर वस्तु स्थिति की जांच करने को कहा।

वहीं मेराल फ्लाईओवर के नीचे स्थित पेट्रोल पंप पर लंबी कतार लगी हुई थी तथा पंप संचालक तकनीकी खराबी बता कर पेट्रोल-डीज़ल देने से मना कर रहा था। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आपूर्ति शुरू करवाई और संचालक से स्पष्टीकरण पूछा है।


इसके अलावा गोंदा तथा लातदाग स्थित दो पेट्रोल पंप बंद पाए गए, जहां किसी प्रकार की सूचना भी प्रदर्शित नहीं की गई थी कि पेट्रोल पंप क्यों बंद है। इन दोनों पंपों की जांच का जिम्मा मेराल अंचलाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया है।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि कृत्रिम संकट पैदा करने, जमाखोरी करने या झूठी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी