General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मिली हरी झंडी, जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

On: February 25, 2026 7:12 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

गढ़वा, 24 फरवरी 2026 । सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गढ़वा जिला प्रशासन ने समाहरणालय परिसर से ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान एवं एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा तथा जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित शिक्षा एवं बाल संरक्षण विभाग के अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर बाल विवाह उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर एवं दंडनीय अपराध है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सभी प्रखंडों में पहुंचेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ जिले के सभी प्रखंडों, थाना क्षेत्रों, पंचायत सचिवालयों एवं प्रमुख हाट-बाजारों का भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी, शपथ दिलाई जाएगी तथा हस्ताक्षर अभियान के जरिए समुदाय को जागरूक और सहभागी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के दीपक कुमार पाठक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मी तथा अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध चेतना फैलाएगा, बल्कि गढ़वा को एक जागरूक, शिक्षित और सशक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

मझिआंव की बेटी मीनाक्षी ने नीट में रचा इतिहास, रिम्स रांची में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

खौफनाक बेवफाई: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने रची कत्ल की साजिश, 1 लाख में दी सुपारी; पिकअप से कुचलवाकर दी दर्दनाक मौत!

गलत इंजेक्शन से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दवा दुकान बंद कर संचालक फरार

रील के जानलेवा शौक ने छीनीं खुशियां : रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे, हालत नाजुक

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान