General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं, राशन-पेंशन से लेकर साइबर ठगी तक की शिकायतें

On: March 6, 2026 4:21 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--

NewsUDI | Garhwa: गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश यादव ने जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में आए फरियादियों की शिकायतों को उपायुक्त ने बारी-बारी से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन तथा बकाया मजदूरी भुगतान सहित कई समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।

रैयती जमीन पर जबरन सड़क निर्माण की शिकायत

जनसुनवाई में सबसे पहले मेराल प्रखंड के ग्राम भंडार निवासी शीला देवी ने आवेदन देकर अपनी रैयती जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन पीसीसी सड़क निर्माण कराने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर निर्माणाधीन संरचना को ध्वस्त कर दिया और जबरन सड़क बना दी। विरोध करने पर उन्हें जान-माल की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना को सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

सड़क दुर्घटना में मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत

मेराल प्रखंड के मकुना निवासी आमना बीबी ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दुर्घटना मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम सिंदुरिया निवासी सत्यनारायण गुप्ता के विरुद्ध वाहन दुर्घटना मामले में न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय ने ट्रक/डम्पर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH14B1557) के मालिक को 3 लाख 64 हजार 500 रुपये बैंक ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके अभी तक उन्हें मुआवजा राशि नहीं मिली है। उन्होंने उपायुक्त से न्यायालय के आदेश का पालन कराने की मांग की।

सहिया चयन में अनियमितता का आरोप

धुरकी प्रखंड निवासी नीलम देवी ने सहिया चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कोरवाटोली वार्ड नंबर 7 में बिना ग्राम सभा आयोजित किए ही कुछ लोगों द्वारा सहिया का चयन कर लिया गया है। उन्होंने नियमों के अनुसार ग्राम सभा आयोजित कर पुनः चयन कराने की मांग की।

साइबर ठगी में खाते से कटे 1.59 लाख रुपये

मेराल प्रखंड के पतरिया निवासी देवी देवी ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते 369901502021 से करीब 1,59,087 रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी थाना और बैंक को दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने साइबर अपराधियों की जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की।

अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश

जनसुनवाई के दौरान कई अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी