General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में 15 मार्च को 5 घंटे बिजली कटौती, मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से 3 बजे तक सप्लाई बंद

On: March 14, 2026 4:49 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 की ओर से जानकारी दी गई है कि रविवार 15 मार्च 2026 को बी-मोड़ ग्रिड में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया गया है कि 33 केवी गढ़वा-1 फीडर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान शक्ति उपकेंद्र गढ़वा-1 और उससे जुड़े अन्य फीडरों में भी मरम्मत व मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।विभाग के अनुसार इस अवधि में शक्ति उपकेंद्र गढ़वा-1 से आपूर्ति होने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को करीब 5 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 के कनीय अभियंता कमल कुमार ने दी है। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’