General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा में एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की दी जानकारी

On: March 16, 2026 10:14 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80-गढ़वा संजय कुमार ने सोमवार (16 मार्च 2026) को अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) की तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 33 नए मतदान केंद्रों तथा 8 नए मतदान केंद्र भवनों को आयोग स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। इसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में सभी बीएलओ (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में घरों की हाउस नंबरिंग, परिवार के मुखिया की सूची तैयार करने तथा प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्यों का विवरण संकलित करने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक घर पर स्टीकर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

उन्होंने बताया कि अब तक 13,302 मतदाता ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित या अन्य कारणों से अपने पते पर मौजूद नहीं पाए गए हैं।

आर.ओ. संजय कुमार के अनुसार 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,27,099 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 3,30,995 मतदाताओं की मैपिंग एस.आई.आर. शुरू होने से पहले ही पूरी कर ली गई है, जबकि शेष मतदाताओं की मैपिंग का कार्य लगातार जारी है।

बीएलए-2 की सूची जल्द देने का निर्देश

एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 (Booth Level Agent) नामित कर उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रखंडवार बीएलए-2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि अप्रैल माह में मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) की शुरुआत होने की संभावना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की गई है।

बैठक में उदय कुशवाहा, ज्ञानी राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, करीब अंसारी, मार्कंडेय तिवारी, उदय सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी और रोहित कुमार सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’