General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा पुलिस की बड़ी सफलता: खोए हुए 39 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, SP ने साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

On: March 18, 2026 2:06 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार (IPS) की संवेदनशीलता और तकनीक के बेहतर समन्वय से 39 परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। मंगलवार (17 मार्च 2026) को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान, पुलिस ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

CEIR पोर्टल बना वरदान : 39 मोबाइल हुए बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी सेल और विभिन्न थानों के समन्वय से CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 39 चोरी या गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए। बरामद किए गए फोनों का थानावार विवरण इस प्रकार है:

  • मेराल: 16 मोबाइल
  • गढ़वा व नगर उंटारी: 04-04 मोबाइल
  • धुरकी: 04 मोबाइल
  • बड़गड़: 03 मोबाइल
  • रमकंडा व मझिआंव: 02-02 मोबाइल
  • भंडरिया, रमना, कांडी व विशुनपुरा: 01-01 मोबाइल

डायल 112 और साइबर सुरक्षा पर जोर

मोबाइल वितरण के दौरान एसपी अमन कुमार ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने डायल 112 की उपयोगिता साझा करते हुए कहा कि यह आपातकालीन सेवा संकट के समय आपकी सबसे बड़ी मददगार है। उन्होंने उन लोगों को प्रोत्साहित किया जो अपना फोन खोने के बाद उम्मीद छोड़ देते हैं, कि वे पुलिस और तकनीक पर भरोसा रखें।

साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक : ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

“यदि आप बैंक फ्रॉड, UPI स्कैम या ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।”

नशाखोरी के विरुद्ध अभियान की अपील

अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने समाज में पैर पसार रही नशाखोरी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशाखोरी के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कई आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में सहयोग की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

news udi

श्रीकृष्ण गौशाला में भव्य सम्मान समारोह : नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का हुआ जोरदार अभिनंदन; विकास का लिया संकल्प

news udi

श्री बंशीधर नगर में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की दर्दनाक मौत, पति और मासूम बेटी समेत तीन गंभीर

गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्त समाज’ के लिए DLSA ने कसी कमर : दो स्कूलों में विधिक जागरूकता की गूँज

news udi

गढ़वा के उंचरी में गोकशी पर वज्रपात : SDM-SDPO की अगुवाई में अवैध बूचड़खाना जमींदोज, पशुओं के कान के ‘टैग’ खोलेंगे राज

News UDI

वादे के पक्के निकले DDC पशुपतिनाथ मिश्र : व्यस्तता के बाद भी मत्था टेकने पहुंचे चेचरिया संकटमोचन मंदिर, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

News UDI

गढ़वा : धान अधिप्राप्ति में धांधली पर बड़ी कार्रवाई; FPO अध्यक्ष का कमीशन कटा, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त, लाइसेंस रद्द करने का आदेश