General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

भीषण सड़क हादसा : गढ़वा में विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई जान!

On: March 28, 2026 9:18 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव (छोटे राजा) एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। रांची – वाराणसी इकॉनामिक कॉरिडोर  एनएच 39 (रमना-श्रीबंशीधर के बीच मुख्य मार्ग) पर हुए इस हादसे में विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन समय रहते एयरबैग खुलने के कारण विधायक को गंभीर चोट नहीं आई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत प्रताप देव अपने आवास से डंडई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कमांडर गाड़ी (UP 40D 1875) ने विधायक के काफिले को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित वाहन ने पहले विधायक की स्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी और फिर सीधे विधायक की कार से जा भिड़ी। टक्कर के कारण विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

सुरक्षा कवच बना ‘एयरबैग’

हादसा इतना भयावह था कि विधायक की गाड़ी के एयरबैग तुरंत खुल गए। एयरबैग की वजह से ही विधायक अनंत प्रताप देव एक बड़े खतरे से सुरक्षित बच निकले। उन्हें मामूली झटके लगे हैं, लेकिन चिकित्सीय जांच के बाद उन्हें पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन का बयान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

“विधायक की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, उसे हमने जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”सत्येंद्र नारायण सिंह, एसडीपीओ, श्री बंशीधर नगर

समर्थकों में चिंता, स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे की खबर जैसे ही पूरे भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया। लोग उनके सुरक्षित होने पर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की बेकाबू रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश जताया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम

​प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

news udi

सिविल सर्जन डॉ. जान एफ. केनेडी ने किया 7 दिवसीय स्वास्थ्य कर्मी प्रशिक्षण का उद्घाटन, कहा– ‘मरीज भरोसा लेकर आते हैं, निष्ठा से करें सेवा’