General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

गढ़वा : तिलक समारोह से लौट रहे युवकों की मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर

On: April 29, 2026 10:09 PM
Follow Us:
news udi
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मझिआंव थाना क्षेत्र के बकोइया स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।


समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पलामू जिले के हैदरनगर में अपनी मौसेरी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे जब वे वापस अपने घर खजूरी लौट रहे थे, तभी बकोइया स्कूल के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • मृतक 1 : रितेश कुमार (21 वर्ष), पिता- शिवपूजन राम, निवासी- खजुरी (मझिआंव)।
  • मृतक 2 : योगेंद्र राम (25 वर्ष), निवासी- पुरणाडीह (रोहतास, बिहार)।
  • घायल : राकेश कुमार (23 वर्ष), जो मृतक रितेश का बड़ा भाई है।

राकेश कुमार (घायल)

पुलिस की कार्रवाई और अस्पताल का हाल

घटना की सूचना मिलते ही मझिआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल राकेश कुमार को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

शोक की लहर : रितेश कुमार का अंतिम संस्कार स्थानीय कोयल नदी के श्मशान घाट पर किया गया, वहीं योगेंद्र राम के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से खजुरी और पुरणाडीह दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी

गढ़वा जिला प्रशासन का बड़ा फैसला : मॉनसून में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक, तीनों अनुमंडलों में धारा 163 लागू

जिला जनसुनवाई: गढ़वा उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

गढ़वा में सनसनीखेज किडनैपिंग का पर्दाफाश : L&T कर्मी का अपहरण कर मांगी ₹7.5 लाख की फिरौती, पुलिस के खौफ से 5 घंटे में छोड़ा, 2 गिरफ्तार!

गढ़वा-पलामू के उपभोक्ता ध्यान दें! 3 जून से 4 दिनों तक सुबह में गुल रहेगी बिजली; देखें अपने क्षेत्र का पूरा शेड्यूल

सस्पेंस या सुसाइड? फंदे से झूलती मिली मां, पलंग पर मृत पड़ा था डेढ़ साल का मासूम; पीराटांड़ में कोहराम