General Crime Jharkhand Garhwa Ranchi Palamu Sports National International Tech Entertainment

बुधवार को सुबह पांच से 11 बजे तक रहेगी बिजली गुल, मेंटेनेंस के लिए चार फीडर रहेंगे ठप

On: May 5, 2026 10:03 PM
Follow Us:
News UDI
--Advertisement Here--

News UDI | गढ़वा : भीषण गर्मी के बीच बुधवार 06 मई 2026 को गढ़वा शहर और आसपास के इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 33 केवी गढ़वा टू फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण गढ़वा टू पावर हाउस (दानरो नदी किनारे) से संचालित चारों फीडरों की सप्लाई सुबह 05:00 बजे से 11:00 बजे तक बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा वन के कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि इस अवधि में सोनपुरवा, उंचरी, टंडवा बाजार सहित कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
बिजली कटौती को लेकर लोगों को सुबह के समय पानी, घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसायों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

Chinmay bhardwaj

Chinmay Bhardwaj is a journalist at News UDI covering local news from Garhwa and nearby areas of Jharkhand.

Join WhatsApp

Join Now

YouTube

Subscribe

Join Instagram

Join Now

Also Read

लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रसूता, गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल सर्जन को बंधक बनाकर कराया फैसला

मतदाता सूची पुनरीक्षण : गढ़वा DC की सख्त चेतावनी, 29 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें SIR अभियान

गढ़वा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित

गढ़वा में दहशत : कोरटा गांव में ‘रहस्यमयी’ विषैले जंतु का तांडव, 12 वर्षीय किशोरी की मौत, 3 अन्य लड़कियां समेत 4 बीमार ; गांव खाली कर भागे कई लोग!

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने स्वयं भरा प्रपत्र, जनता से की अपील

गढ़वा : जनकल्याण एवं विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, लापरवाही पर दी कड़ी चेतावनी